Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 3:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर मुंबई में हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
    देश

    रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर मुंबई में हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई | रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर आधी रात मुंबई में हमला किया गया। दो अज्ञात लोगों ने उस समय उनपर हमला किया जब वे स्टूडियो से घर की ओर जा रहे थे। हालांकि अर्णब और उनकी पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने अर्णब पर हमले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 341 और 504 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    अर्णब ने कहा है कि रात करीब 12:10 पर वह पत्नी और एक अन्य सहयोगी के साथ ऑफिस से घर जा रहे थे। गणपतराव कदम मार्ग पर बाइक से आए दो लोगों ने उन्हें ओवरटेक किया। उन्होंने रास्ता रोक लिया और ड्राइवर साइड से कार की विंडो पर कई बार वार किया। कार अर्णब चला रहे थे। शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने लिक्विड से भरा एक बोतल निकाला और उसे कार पर फेंका। वह गालियां भी दे रहे थे। उनका आरोप है कि हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है।

    सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘हम वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर हमले की निंदा करते हैं। हम किसी भी पत्रकार पर हमले की निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। जो लोग सहिष्णुता पर प्रवचन देते हैं वे उतने असहिष्णु हो गए हैं। यह अलोकतांत्रिक है।’

    इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ बुधवार को राजस्थान के जयपुर में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में भी उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। जयपुर में श्यामनगर थाने में एक वकील की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है जबकि बजाज नगर थाने में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने पर पत्रकार की गिरफ्तारी की मांग की।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत
    Next Article सभी कोरोना योद्धाओं को मेरी ओर से सहृदय आभार : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    देश

    राजस्थान के दौसा में खाटू श्यामजी से लौटते श्रद्धालुओं का भीषण हादसा, 11 की मौ’त…

    August 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    स्वतंत्रता दिवस से पहले उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

    August 13, 2025
    देश

    सुप्रीम कोर्ट से ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को झटका, जमानत याचिका रद्द

    August 13, 2025
    Latest Posts

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025

    जमशेदपुर के मानव घोष 15 अगस्त को लाल किले पर करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व…

    August 13, 2025

    साहिल ह’त्या कांड : जेल जाने से पूर्व असलम ने दिया बयान, कहा – रांची पुलिस CBI से जांच करा लें

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.