Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»T20 World Cup : केन विलियमसन ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, केंद्रीय अनुबंध भी ठुकराया
    खेल-सिनेमा

    T20 World Cup : केन विलियमसन ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, केंद्रीय अनुबंध भी ठुकराया

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के सुपर-8 से चूकने के बाद केन विलियमसन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकरा दिया है. उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया. स्टार बल्लेबाज पहले ही टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं. हैरानी की बात यह है कि विलियमसन के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन ने भी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लेने से इनकार कर दिया है. बोर्ड ने की पुष्टि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए यह जानकारी दी.

    बताया गया कि विलियमसन ने अपने खेल पर फोकस करने के लिए यह फैसला लिया है. न्यूजीलैंड के लिए 350 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके विलियमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ब्लैककैप्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया है. कीवी टीम ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

    अपने फैसले पर क्या बोले विलियमसन?

    विलियमसन ने कहा कि उनके फैसले को इस तरह से नहीं समझा जाना चाहिए कि अब उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में रुचि खत्म हो गई है. दिग्गज ने कहा कि उन्होंने अपने खेल पर फोकस करने के लिए यह फैसला लिया है. उन्होंने आगे कहा कि वह भविष्य में केंद्रीय अनुबंध स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, “मैं टीम को सभी प्रारूपों में आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए बहुत भावुक हूं और मैं इसमें योगदान देना चाहता हूं.” विलियमसन ने कहा कि इस समय वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं. “न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है. हालांकि क्रिकेट से बाहर मेरा जीवन बदल गया है, लेकिन अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना और घर या विदेश में उनके साथ अनुभवों का आनंद लेना मेरे लिए और भी महत्वपूर्ण है.”

    केन विलियमसन का करियर

    इस साल की शुरुआत में अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 165 वनडे और 93 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 (जिसे उन्होंने जीता), वनडे विश्व कप 2019 (जिसमें वे सुपर ओवर में हार गए) और टी20 विश्व कप 2021 (ऑस्ट्रेलिया से हार गए) में फाइनल में पहुंचना शामिल है.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ता की न्यायिक हिरासत में मौत, शुभेंदु अधिकारी ने की सीबीआई जांच की मांग
    Next Article दो दिनों से लापता व्यक्ति का झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.