Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»रुद्रप्रयाग हादसा : अबतक 10 लोगों की मौत, 26 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा
    ट्रेंडिंग

    रुद्रप्रयाग हादसा : अबतक 10 लोगों की मौत, 26 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 7 लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जबकि 9 लोग रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती हैं.

    रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर दिल्ली से आ रहा था, यात्री बद्रीनाथ जा रहे थे. इस वाहन में 26 लोग सवार थे, 16 लोगों को बचा लिया गया है. उन्होंने बताया कि नदी में भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है, बताया जा रहा है कि एक लड़का नदी में कूद गया था, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तो कुछ के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

    नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे रैतोली गांव के पास हुआ. उन्होंने बताया कि टेंपो में 23 लोग सवार थे, जिनमें तीन चालक दल के सदस्य भी शामिल थे. वाहन सड़क से फिसलकर करीब 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा. उन्होंने बताया कि 16 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों को आवश्यक उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्थानीय प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है. घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है.

    सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

    दुर्घटना की खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की बेहद दुखद खबर मिली. स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र भेजा गया है. जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअधिकारी बनकर करते थे ठगी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article सट्टेबाजी और ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.