Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»संताली फिल्म आंगेन को मिली मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इंट्री
    मनोरंजन

    संताली फिल्म आंगेन को मिली मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इंट्री

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : संताली फिल्म आंगेन को 18वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इंट्री मिली है. फिल्म महोत्सव का आयोजन 15 से 21 जून तक मुंबई में होने जा रहा है. संताली फिल्म आंगेन 16 जून को दिखाई जाएगी. यह पहला मौका है जब किसी संताली फिल्म को मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इंट्री मिली है. आंगेन 12 मिनट की लघु फिल्म है. फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर से सटे आदिवासी गांव में की गई है. इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक रविराज मुर्मू हैं.

    फिल्म के निर्माता-निर्देशक रविराज मुर्मू ने बताया कि फिल्म आंगेन की शूटिंग जमशेदपुर से सटे आदिवासी बहुल इलाके करनडीह, तुरामडीह, छोलागोड़ा और किनुटोला में की गई है. इस फिल्म में रामचंद्र मार्डी, सलोनी, जीतराय और फूलमनी ने बेहतरीन अभिनय किया है. साहित्यकार, गीतकार और लोकगायक दुर्गाप्रसाद मुर्मू ने इस फिल्म की धुन तैयार की है. नुनाराम ने फिल्म में संगीत दिया है. फिल्म के संगीत निर्देशक निशांत राम टेके हैं.

    संताली लोककथा पर आधारित है फिल्म

    निर्माता-निर्देशक रविराज मुर्मू कहते हैं कि सुदूर गांवों में कई लोककथाएं हैं. इन लोककथाओं में आदिवासी समुदाय के अनुभव और संघर्ष का सार छिपा है. इनमें सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गहराई है. लोककथाएं सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सामूहिक यात्रा की जटिलताओं को भी दर्शाती हैं. वे कहते हैं कि फिल्म की कहानी धरती और देव लोक की है. देव लोक की एक खूबसूरत महिला धरती के एक चरवाहे से प्रेम करने लगती है. वह चरवाहे लड़के को अपनी दिव्य शक्ति से सम्मोहित करती है और उसे अपने साथ देव लोक ले जाती है. लेकिन जब वह सम्मोहन से जागता है तो उसे पता चलता है कि वह देवी के प्रेम में पड़कर उनके लोक में आ गया है. फिर वह वहां से वापस धरती पर आ जाता है. कहानी में कई रोचक मोड़ हैं.

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी कैबिनेट में झारखंड की हुई उपेक्षा, नहीं मिली उचित हिस्सेदारी : झामुमो
    Next Article मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे झामुमो : भाजपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.