Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 1:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में लगी आग, 3 की मौत, 10 घायल
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में लगी आग, 3 की मौत, 10 घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2024Updated:May 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के विवेक विहार के बाद कृष्णा नगर में एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. आग ने चार मंजिला इमारत की पार्किंग में खड़ी 11 बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया और पहली मंजिल तक फैल गई. जिसके बाद ऊपरी मंजिल धुएं से भर गई.

    पुलिस के मुताबिक, आग लगने की यह घटना देर रात कृष्णा नगर में बैंक ऑफ इंडिया के पास एक नंबर गली स्थित छाछी बिल्डिंग में हुई. इसमें तीन लोगों की जलने से मौत हो गई. दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.

    जानकारी के मुताबिक जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला और ऊपरी मंजिल से 12 लोगों को बचाया गया, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस घटना में परमिला शाद (66) का जला हुआ शव पहली मंजिल से बरामद किया गया था. जबकि केशव शर्मा (18) और अंजू शर्मा (34) को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. इसके अलावा देवेन्द्र (41) को गंभीर हालत में मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है. इस अग्निकांड में रुचिका (38), सोनम शाद (38) को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि कई लोगों को सफलतापूर्वक बचाया जा चुका है.

    इससे पहले शनिवार देर रात विवेक विहार की एक चाइल्ड केयर यूनिट में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 12 बच्चों को बचाया गया था, जिनमें से सात बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इनमें से पांच बच्चे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और एक बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया है. आग लगने की यह घटना शनिवार रात करीब 11.32 बजे विवेक विहार आईटीआई के पास स्थित बेबी केयर सेंटर में हुई. इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं. यह शिशु देखभाल केंद्र 120 गज की इमारत में बनाया गया था. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेम्बो में ग्रामीणों ने मतदानकर्मियों को रोका, मतदान करने से रोकने का आरोप
    Next Article BREAKING : लोकसभा चुनाव खत्म होते ही नक्सलियों ने दी बड़ी दस्तक, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.