Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कल ईवीएम में बंद होगी झारखंड के 4 लोकसभा सीट के 93 प्रत्याशियों की किस्मत
    झारखंड

    कल ईवीएम में बंद होगी झारखंड के 4 लोकसभा सीट के 93 प्रत्याशियों की किस्मत

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर में मतदाताओं की कुल संख्या 82,06,926

    चारों लोकसभा सीटों पर फिलहाल एनडीए गठबंधन का है कब्जा

    गिरिडीह में त्रिकोणीय मुकाबला, रांची, धनबाद, जमशेदपुर में इंडी v/s एनडीए की लड़ाई

    रांची से 27, धनबाद-जमशेदपुर से 25-25 और गिरिडीह से 16 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

    छठे चरण में झारखंड समेत देश के 8 राज्यों के 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग

    छठे चरण 8 राज्यों में कुल 889 उम्मीदवार हैं चुनाव के मैदान में

    रांची : झारखंड के चार समेत देश के 8 राज्यों के 58 लोकसभा सीटों पर शनिवार को छठे चरण के लिए मतदान होगा. छठे चरण में कुल 889 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं. झारखंड के 4 लोकसभा सीटों (धनबाद, गिरिडीह रांची और जमशेदपुर) पर 93 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं. रांची लोकसभा सीट से कुल 27 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जमशेदपुर में 25 प्रत्याशी मैदान में हैं. धनबाद से 25 और गिरिडीह से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इन चारों सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 82 लाख 06 हजार 926 है. पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 06 हजार 926 हैं. 40 लाख 09 हजार 290 महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 290 है. झारखंड के यह मतदाता चुनाव में खड़े कल सभी 93 प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे.

    पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों में पहुंची

    चुनाव आयोग और प्रशासन ने चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली है. पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों तक पहुंच गये हैं. झारखंड के मतदाताओं ने भी अपने सांसद को चुनने तैयारी पूरी कर ली है. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. झारखंड की जिन चारों सीटों पर मतदान होने वाले हैं वे सभी फिलहाल एनडीए के कब्जे में हैं. धनबाद, जमशेदपुर और रांची में भाजपा का कब्जा है, वहीं गिरिडीह भाजपा की सहयोगी आजसू के कब्जे में है. इस बार इन चारों सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच जबरदस्त मुकाबला है.

    सीटों का समीकरण

    रांची

    रांची लोकसभा सीट फिलहाल भाजपा के कब्जे में हैं. हर बार की तरह इस बार भी यहां मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है. इस बार भी भाजपा से संजय सेठ चुनाव मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशश्विनी सहाय उन्हें चुनौती दे रही हैं. 2004 और 2009 में रांची से कांग्रेस जीती थी. वहीं 2014 और 2019 में भाजपा ने यहां कब्जा जमाया था. इस बार यह सीट किसी मिलती है इसका फैसला कल जनता कर देगी. रांची में 15.1 फीसदी मुस्लिम, 12% महतो,  6.3% राजपूत, 5.2% मुंडा और 5% उरांव मतदाताओं के वोट निर्णायक होते हैं.

    गिरिडीह

    गिरिडीह में 16 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं. यहां इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. आजसू से चंद्रप्रकाश चौधरी, इंडिया गठबंधन से मथुरा महतो और जेबीकेएसएस से जयराम महतो ने गिरिडीह की लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है. गिरिडीह में कुड़मी जाति की संख्या अच्छी-खासी है और यह तीनों कुड़मी जाति से आते हैं. गिरिडीह में लगभग 15%  महतो/कुड़मी, 11% मुस्लिम और 07% राजपूत वोटर्स हैं. इन वोटरों के वोट निर्णायक होते हैं.

    धनबाद

    धनबाद लोकसभा सीट से कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन यहां मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के बीच मुकाबला है. दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक पूरा जोर लगाया. धनबाद में करीब 17% मुस्लिम वोटर्स हैं. वहीं 08-08 फीसदी क्षत्रिय और महतो वोटर हैं. कल धनबाद की जनता ढुल्लू और अनुपमा समेत सभी 25 प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में बंद करेगी.

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर लोकसभा सीट में इस बार भाजपा और इंडी गठबंधन के बीच मुकाबला है. भाजपा ने वर्तमान सांसद विद्युतवरण महतो को एक बार फिर से चुनाव में टिकट दिया है, वहीं इंडी गठबंधन ने बहरागोड़ा से झामुमो विधायक समीर मोहंती को उतारा है. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम और क्षत्रिय वोटरों की आबादी करीब 12% के है. 08% कुड़मी वोटर्स हैं. लगभग 10%  जनजाति वोटर्स हैं.

    इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह: सम्मान के साथ पोलिंग बूथों के लिए रवाना किये गये मतदानकर्मी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र के महापर्व का उत्साह: सम्मान के साथ पोलिंग बूथों के लिए रवाना किये गये मतदानकर्मी
    Next Article उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : 6800 किलो जावा महुआ व 560 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

    Related Posts

    जमशेदपुर

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025

    आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.