Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह जनसभा में बोली कल्पना, हेमंत सोरेन को जेल से बाहर निकालने की चाबी जनता के पास
    झारखंड

    गिरिडीह जनसभा में बोली कल्पना, हेमंत सोरेन को जेल से बाहर निकालने की चाबी जनता के पास

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. जरीडीह प्रखंड के मल्हान टोला में इंडिया गठबंधन की आयोजित एक सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन को जेल से निकालना है, झारखंड का विकास करना है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मान सम्मान को बढ़ाना है तो ये सब तभी संभव है जब आप चाहेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जेल से निकल सकें उसके ताला की चाबी आप ही के पास है. आप इस चाबी को ढंग से लगाइए ताकि 4 जून को इंडिया महागठबंधन मजबूती से जीत कर आए, हेमंत सोरेन जेल से छूट सकें. कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 10 साल से केवल लोगों को ठगने का काम किया है. लोगों की भावनाओं से खेलने का काम किया है. अब समय आगया है सभी लोग इन्हें चलता कर दे. झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि केंद्र की सरकार ने सरना कोड 1932 के खतियान को विधानसभा में पास कर भेजने के बाद भी लागू करने से हाथ खड़े कर लिए हैं. अब एनडीए गठबंधन से कुछ उम्मीद नहीं की जानी चाहिए. इंडिया महाठबंधन ही सारी समस्याओं का समाधान करेगा. अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी कर रहे थे जबकि संचालन अशोक कुमार मुर्मू ने किया. इस कार्यक्रम को झारखंड सरकार के मंत्री बेबी देवी ने भी संबोधित किया.

     

    कल्पना सोरेन चाबी जेल प्रचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो एसपी को हटाने के लिए चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, पहले भी की थी शिकायत
    Next Article डीआईजी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, शांतिपूर्ण मतदान कराने का निर्देश

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.