Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएम, शहंशाह नरेंद्र मोदी खुद को बता रहे भगवान से ऊपर : पवन खेड़ा
    झारखंड

    पीएम, शहंशाह नरेंद्र मोदी खुद को बता रहे भगवान से ऊपर : पवन खेड़ा

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : वोटर के मन में गुस्सा है. इस वजह से ही बीजेपी को भय और चिंता सता रही है. जनता ने 10 साल मौका दिया, जनता ने पीएम बनाया तो अब जवाब मांग रही है. उन्होंने कहा कि वोटर इन्वेस्टमेंट करता है तो उसे परिणाम की उम्मीद तो रहती है. आज जब जनता रिटर्न पूछने की कोशिश करे तो लताड़ दिया जाता है. पीएम, शहंशाह नरेंद्र मोदी खुद को भगवान से ऊपर बता रहे हैं. वो इतना मनोरंजन कर रहे है जनता की कि कपिल शर्मा शो की टीआरपी खत्म हो गई है. अहंकार इस शहंशाह में आ गया है. उनके प्यादे में आ गया है. इसलिए वह आपके सवालों का जवाब क्यों देगा. उन्होंने कहा कि गुस्सा नौजवानों में दिखा. खर्च बढ़ा तो घर के लोगों में गुस्सा है. किसानों में गुस्सा है, आदिवासी गुस्सा है. जल, जंगल, जमीन प्रधानमंत्री ने अपने दोस्तों को देने की योजना बनाई है. 16 हजार करोड़ अपने दोस्तों पर लुटा दिया. ये बातें गुरुवार को

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने कही. उन्होंने कहा कि 18 राज्य में प्रचार करने के बाद झारखंड में आया हूं. गुजरात, एमपी, राजस्थान हर जगह लोग गुस्से में है.

    जो सवाल पूछेगा उसे जेल जाना होगा

    उन्होंने कहा कि 1 घंटे में 2 जवान, 30 किसान सुसाइड कर रहे हैं. 4 दुष्कर्म हर दिन हो रहा है. इसके बाद भी कोई भगवान के अवतार से सवाल नहीं पूछेगा. जो सवाल पूछेगा उसे जेल जाना होगा.

    जो झुकता नहीं वो सलाखों के पीछे जाएगा. साथ ही कहा कि देश का राजा जब धोखा देता है तो पीढ़ियां बरबाद हो जाती है. शायद बीजेपी वाले चुनाव जीत गए तो संविधान खत्म हो जाएगा. ये लोग संविधान और आरक्षण के खिलाफ है. पैसा बहुत है इनके पास. टेंपो में भरकर पैसा भेजते है. इनके नेता कहते है 400 सीट दीजिए संविधान बदल देंगे.

    10 साल में बजट की स्थिति खराब

    उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि झारखंड का सहयोग चाहिए. आज इस देश को झारखंड की जरूरत है. हमारा मेनिफेस्टो को लेकर पीएम बहुत कुछ कह रहे हैं. एंटायर पॉलिटिकल साइंस मोदीजी की योग्यता है. अगर वे हमारा मैनिफेस्टो पढ़ लेते तो ठीक होता. हमारे मैनिफेस्टो का प्रचार सबसे ज्यादा पीएम ने किया. किसी वर्ग को कांग्रेस ने नही छोड़ा. पिछले 10 साल में बजट की स्थिति खराब है.  30 लाख पद खाली पड़े है. जानबूझकर पद नहीं भरा गया ताकि उसमें आदिवासी न आजाये. इसलिए मोदी जी घबराए है. आज इस वजह से ही संवैधानिक एजेंसीज एनडीए गठबंधन का सक्रिय सदस्य बन गए हैं.

    इसे भी पढ़ें : मिलिये झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के 14 दलबदलुओं से

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिलिये झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के 14 दलबदलुओं से
    Next Article बड़ी खबर : मुठभेड़ में मारा गया माओवादियों का एरिया कमांडर बुधराम मुंडा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.