Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : कोरोना की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक, डीडीसी बोले- सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें
    झारखंड

    रांची : कोरोना की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक, डीडीसी बोले- सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • उप विकास आयुक्त ने टास्क फोर्स के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशानिर्देश
    • सभी टास्क फोर्स को प्रतिदिन रिपोर्ट करने का निदेश

    रांची। वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन रांची द्वारा गठित विभिन्न टास्क फोर्स के वरीय अधिकारियों तथा प्रभारी पदाधिकारियों की अहम बैठक समाहरणालय सभागार रांची में आयोजित की गई।

    कंट्रोल सेंटर के लिए अपर समाहर्ता को वरीय पदाधिकारी को दायित्व दिया गया जहां सभी टास्क फोर्स के पदाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट प्रतिदिन 5 बजे शाम तक जमा करने का निदेश दिया।

    शेल्टर होम की वरीय पदाधिकारी विशेष अनुभाजन पदाधिकारी को बनाया गया है तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। संबंधित अधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई और कोई भी लापरवाही न बरतने का निदेश दिया गया।

    कोरोना की रोकथाम हेतु आवश्यक सामग्रियों के प्रोक्योरमेंट हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

    प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को निदेश दिया गया कि वह मास्टर ट्रेनर तैयार कर सक्रिय टीम बनाने का निदेश दिया। प्रशिक्षण सत्र का शेड्यूल तैयार करने का निदेश दिया गया। ट्रेनिंग की आवश्यकता का आंकलन करने और पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित कर्मियों का दल बनाने हेतु निदेशित किया गया।

    जिन लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है उनके लिए दिए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश नजारत उप समाहर्ता को दिया गया।

    जिला प्रशासन द्वारा जिन भवनों को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में उपयोग किया जा रहा है उनके संपर्क सूत्र से समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया ताकि किसी भी तरह की असुविधा की स्थिति न उत्पन्न न हो।जिन सुविधाओं के लिए जनको जिम्मेवारी दी गई हैं उनका संचालन बेहतर तरीके से किया जाना है।

    मेडिकल रिस्पांस टीम, सप्लाई चेन मैनेजमेंट टीम, लोकडौन इम्पलीमेंटेशन टास्क फोर्स, पब्लिक हेल्थ इत्यादि टीम को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

    कोरोना की इस आपदा से निपटने हेतु रांची जिला में विभिन्न विभागों को आवंटन उपलब्ध कराया गया है। उपलब्ध आवंटन के सदुपयोग के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।बैठक के दौरान उपलब्ध आवंटन के द्वारा कोरोना की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

    अपर समाहर्ता ने आपदा प्रबंधन के मद में प्राप्त राशि के व्यय की जानकारी दी। विशेष अनुभाजन पदाधिकारी ने खाद्य आपूर्ति के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    बैठक के दौरान अपर समाहर्ता रांची, अपर समाहर्ता नक्सल, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, सिविल सर्जन, निदेशक एन ई पी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    ★ ज़िला कंट्रोल रूम-1950
    ★ हेल्पलाइन नंबर-1075,181
    ★ टोल फ्री चिकित्सकीय सलाह-104
    ★ टोल फ्री एंबुलेंस सेवा- 108
    ★ अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर-11-23978046
    ★ DPM-9431103012
    ★ Dist. Epidemiologist-0651-221561
    & 7903782859

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: स्कूल के दो प्रिंसिपल निलंबित, स्कूल में बच्चों को बुलाकर बांट रहे थे मिड डे मील
    Next Article रांची : आमजनों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने जारी किये कई हेल्पलाइन नम्बर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.