Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू: स्कूल के दो प्रिंसिपल निलंबित, स्कूल में बच्चों को बुलाकर बांट रहे थे मिड डे मील
    झारखंड

    पलामू: स्कूल के दो प्रिंसिपल निलंबित, स्कूल में बच्चों को बुलाकर बांट रहे थे मिड डे मील

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    •   मिड डे मील का चावल, कुकिंग कॉस्ट एवं पूरक पोषाहार की राशि वितरण का अनुपालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई शुरू

    पलामू। कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण से बचाव को लेकर राज्य एवं जिले में लॉक डाउन घोषित है। लॉक डाउन की इस स्थिति में पलामू जिले के सभी स्कूल बंद है, लेकिन लॉक डाउन के मद्देनजर बच्चों को खाने की समस्या नहीं हो, इसके लिए पलामू जिला प्रशासन ने शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के घरों पर मिड डे मील योजना का चावल, कुकिंग कॉस्ट एवं पूरक पोषाहार की राशि वितरण किये जाने का निर्णय लिया है। वितरण कार्य जोर-शोर से चल रहा है, ताकि बच्चों को खाने से संबंधित कोई समस्या नहीं हो। 

    बच्चों के घरों तक चावल, कुकिंग कॉस्ट एवं पूरक पोषाहार की राशि पहुंच रहा है या नहीं! इसका भौतिक सत्यापन उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि के निदेश पर किया गया। सत्यापन के दौरान दो प्रभारी प्रधानाध्यापकों द्वारा इसका अनुपालन नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि ने वितरण का अनुपालन नहीं करने वालों के शिक्षकों को निलंबित करने, प्राथमिकी दर्ज करने एवं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का सख्त निदेश दिया। 
     
    उपायुक्त के निदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू ने हरिहरगंज अंचल के पचमो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू किया है। 
     
    इसके अलावा हरिहरगंज के सलैया स्थित उ0म0 विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक युवराज सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करनेका निदेश दिया गया है।
     
    दिलीप कुमार सिंह के खिलाफ सरकार के आदेशानुसार गांव/टोला में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच मिड डे मील का चावल, कुकिंग कॉस्ट एवं पूरक पोषाहार की राशि का वितरण का अनुपालन नहीं करने, बच्चों को विद्यालय बुलाकर स्वयं अनुपस्थित रहने, विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को समूह में दौड़ते हुए, विडियो सोशल मीडिया में वायरल करने, कोरोना महामारी में लॉक डाउन के दौरान सोशल डिसटेंस का पालन नहीं करने एवं सरकारी आचार नियमावली के विपरित कार्य करने का आरोप लगाया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार को निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नौडिहा बाजार के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। 
     
    इधर,  हरिहरगंज के सलैया स्थित उ0म0 विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक युवराज सिंह के विरूद्ध सरकारी आदेशानुसार गांव/टोला में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच मध्याह्न भोजन योजना का चावल, कुकिंग कॉस्ट एवं पूरक पोषाहार की राशि का वितरण का अनुपालन नहीं करने, बच्चों को विद्यालय में बुलाकार अनाधिकृत रूप से भीड़ एकत्रित कर चावल वितरण करने, बच्चों को विद्यालय में बुलाकार अनाधिकृत रूप् से भीड़ एकत्रित कर चावल वितरण करने, विडियो सोशल मीडिया में वायरल करने, कोराना महामारी में लॉक डाउन के दौरान सोशल डिसटेंस का पालन नहीं करना एवं सरकारी आचार नियमावली के विपरित कार्य करने का आरोप है। 

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंदपीढ़ी में कोरोना के लक्षण वाले युवक की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
    Next Article रांची : कोरोना की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक, डीडीसी बोले- सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.