Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 1:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»कनिका कपूर ने कोरोना को दी मात, छठी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मिली घर जाने की इजाजत
    मनोरंजन

    कनिका कपूर ने कोरोना को दी मात, छठी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मिली घर जाने की इजाजत

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। कोरोना संक्रमण के कारण करीब 17 दिन लखनऊ के संजय गांधी स्नानाकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में बिताने के बाद बालीवुड गायिका कनिका कपूर को सोमवार को स्वस्थ होकर घर जाने की अनुमति दे दी गयी हालांकि अब उन्हे 14 दिन एकांतवास में बिताने होंगे।

    लंदन से लखनऊ पहुंची कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 20 मार्च को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। गायिका की पहली चार रिपोर्ट एक के बाद एक पाजीटिव आने के बाद चिंता बढ़ गयी थी लेेकिन बाद में पांचवीं और छठी रिपोर्ट निगेटिव आने से चिकित्सकों को राहत मिली और आज उन्हे पूरी तरह स्वस्थ मानते हुये अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने को कहा गया है। डाक्टरों ने उन्हे 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिये हैं।

    गौरतलब है कि लंदन से आने के बाद कनिका चोरी छिपे अमौसी हवाई अड्डे से बाहर निकल गयी थी और उन्होने कई पार्टियों में शिरकत की थी। गायिका ऐसे ही एक कार्यक्रम में शरीक हुयी थी जिसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह समेत कई जानीमानी हस्तियां मौजूद थी। उनके कोरोना पाजीटिव की पुष्टि के बाद सरकार समेत समूचा प्रदेश चिंता में डूब गया था और श्री सिंह समेत अन्य राजनेता क्वारंटीन में चले गये थे। गनीमत रही कि संपर्क में आये किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी।

    पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में गायिका के खिलाफ तीन अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है और अब अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद पुलिस कनिका से पूछताछ कर सकती है।

    लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के अनुसार 14 दिनों का क्‍वारेंटाइन खत्म होने के बाद कनिका कपूर से पूछताछ की जायेगी। कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर,हजरतगंज और महानगर थाने में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है। उन पर सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश : अब तक 14 लोगों की मौत, 221 संक्रमित
    Next Article जैन धर्माव‍लंबियों ने सादगी से मनाई महावीर की 2619 वीं जयंती

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    शिखर धवन बने दुर्योधन, तो युजवेंद्र चहल बने शकुनि मामा, ‘महाभारत’ के रिक्रिएट सीन का मजेदार VIDEO VIRAL

    June 20, 2025
    मनोरंजन

    13 साल बाद 25 जुलाई को रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’

    June 19, 2025
    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

    June 14, 2025
    Latest Posts

    ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान योगासन, रहेंगे पूरे दिन एक्टिव

    June 22, 2025

    दिघा में रथयात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन, CCTV और वॉच टावर से हो रही निगरानी

    June 22, 2025

    दुमका सर्किट हाउस में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की

    June 22, 2025

    भ्रष्टाचार के खिलाफ SVU ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 22, 2025

    रांची रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में गंदगी का भंडाफोड़

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.