Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»बिहार से रांची आया था 5 लाख का ब्राउन शुगर सप्लाई करने, रातू रोड से पुलिस ने दबोचा
    क्राइम

    बिहार से रांची आया था 5 लाख का ब्राउन शुगर सप्लाई करने, रातू रोड से पुलिस ने दबोचा

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी में ब्राउन शुगर की खेप को रांची पुलिस की टीम लगातार पकड़ रही है. इसके बावजूद इस पर रोक लगने का नाम नहीं ले रहा है. बीते गुरुवार को भी सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ बिहार के एक युवक को पकड़ा है. गिरफ्तार युवक पिंटू साह बिहार से ब्राउन शुगर सप्लाई करने के लिए रांची आया था. उक्त जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक को पुलिस ने सप्लाई करने से पूर्व पकड़ा है. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने कई जानकारी साझा किया है. पुलिस टीम अन्य की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

    केक के डिजाइन में ब्राउन शुगर लेकर पहुंचा था रांची

    एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार युवक पिंटू साह अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है. पूर्व में पिंटू कई बार रांची में ब्राउन शुगर सप्लाई कर चुका है. साथ ही बताया कि युवक के पास बरामद ब्राउन शुगर केक के डिजाइन में था. पहले तो पुलिस समझ नहीं पाई की यह केक है या फिर ब्राउन शुगर. उसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत मार्केट में करीब पांच लाख है.

    कई इलाकों में पिंटू साह का चल रहा है गोरखधंधा

    गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य पिंटू साह राजधानी के कई इलाकों में बिहार से गोरखधंधा चला रहा है. पूछताछ में खुलासा करते हुए कहा कि रांची के बीआईटी, अरगोड़ा, सदर, सुखदेव नगर एवं गोंदा क्षेत्र में ब्राउन शुगर का धंधा चल रहा था. यह धंधा काफी लंबे समय से पुलिस से चोरी छिपे चला रहा है. इस धंधे में कई लोग जुड़े हुए है. उन सभी के नाम का खुलासा पिंटू ने पुलिस के समक्ष किया है.

    पुलिस को कैसे मिली सफलता

    एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के सासाराम से एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर सुखदेवनगर क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहा है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय और सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार की टीम का गठन हुआ. इसके बाद टीम सत्यापन करते हुए रातू रोड स्थित आकाशवाणी पहुंची. जिसके पुलिस को देख वहां कुछ लोग भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ा और पूछताछ में अपना नाम पिंटू साह व पूरे मामले की जानकारी दी.

    आरोपी क्राइम गिरफ्तार ब्राउन शुगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस पार्षद की बेटी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रिम्स के 350 गार्ड्स को नहीं मिला एक महीने का वेतन, कोर्ट जाने की कर रहे तैयारी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.