Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»कोरोना का कहर : बिहार में पटना समेत कई शहरों में सामानों की होम डिलीवरी शुरू
    बिहार

    कोरोना का कहर : बिहार में पटना समेत कई शहरों में सामानों की होम डिलीवरी शुरू

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन में अपने-अपने घरों में रह रहे बिहार के लोगों को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी आज से शुरू हो गयी।

    राजधानी पटना के अलावा, गया, बिहारशरीफ, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर समेत कई अन्य शहरों में बिग बाजार, विशाल मेगामार्ट समेत कई बड़े-छोटे रिटेल चेन और दुकानदारों ने होम डिलीवरी सेवा शुरू की है। हालांकि, होम डिलीवरी की सुविधा देने के लिए कुछ कंपनियों ने छोटा शुल्क लगाने के साथ न्यूनतम खरीददारी की सीमा तय की है। होम डिलीवरी शुरू होने के साथ पटना समेत कई जिलों में कंपनियों को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं, जिसके कारण पहले दिन ही उनके पास बड़ा बैकलॉग हो गया है।

    बिहार में जीएसटी करदाताओं को बड़ी राहत, 31 मार्च की जगह 30 जून तक जमा करा सकेंगे रिटर्न, नहीं लगेगा कोई दंड

    फ्यूचर समूह द्वारा संचालित बिग बाजार के एक अधिकारी ने बताया कि होम डिलीवरी की सुविधा शुरू होने के कुछ घंटे के अंदर ऑर्डर देने वालों की संख्या 100 की सीमा को पार कर गयी है। उन्होंने बताया कि कंपनी लगातार प्रयास कर रही है कि ग्राहकों को जल्द से जल्द रोजमर्रा की जरूरतों के सामान पहुंचाए जा सकें लेकिन सीमित संसाधन उपलब्ध होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। रोजमर्रा के सामान जैसे आटा समेत कुछ अन्य सामानों की मात्रा तय की गयी है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया जा सके।

    ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए आटा, दाल, चावल, दूध समेत रोजमर्रा की वस्तुएं पहुंचाने वाली बिग बास्केट ने भी ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। पटना में ग्राहकों की संख्या अधिक होने के कारण सेवा को कुछ इलाकों तक सीमित रखा गया है। हालांकि, साइट पर कई सामान आउट आफ स्टॉक दिखाई पड़ रहा है। इनमें दूध, फल, सब्जी तक शामिल हैं। अमेजन इंडिया ने साइट से अन्य सामानों की डिलीवरी सीमित करते हुए अपने स्टॉक में ग्रॉसरी, अनाज जैसी चीजों को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट ने भी जल्द ही फिर से सेवा शुरू करने का नोटिस लगा दिया है।

    रांची में पुलिस धरती के भगवान होने का निभा रही है फर्ज

    पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि होम डिलीवरी देने वाली कंपनियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन की अवधि में सामानों की डिलीवरी के लिए उनके वाहनों के परिचालन समेत अन्य चीजों को लेकर चर्चा की गयी है। लॉकडाउन में ऑनलाइन कंपनियां फोन के जरिए ग्राहकों के ऑर्डर लेंगी और फिर जल्द से जल्द इसकी डिलीवरी सुनिश्चित करेंगी।

    श्री रवि ने कहा कि कंपनियों को सामानों की हैंडलिंग के दौरान उसे पूरी तरह से सैनिटाइज्ड की व्यवस्था करनी होगी। होम डिलीवरी के समय ऐहतिहात के तौर डिलीवरी ब्वॉय को पूरी तरह हाइजेन को सुनिश्चित करना है। इसके लिए डिलीवरी ब्वॉय को जानकारी देनी होगी।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में जीएसटी करदाताओं को बड़ी राहत, 31 मार्च की जगह 30 जून तक जमा करा सकेंगे रिटर्न, नहीं लगेगा कोई दंड
    Next Article बिहार लॉकडाउन : 85 पिंडदानी फंसे, 100 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा

    Related Posts

    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025
    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.