Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»एक्टर ने सुनाई आपबीती, पिता ने गोली चलाकर पूरे परिवार को उतारा था मौत के घाट
    ट्रेंडिंग

    एक्टर ने सुनाई आपबीती, पिता ने गोली चलाकर पूरे परिवार को उतारा था मौत के घाट

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: फिल्म ‘बेखुदी’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले ऐक्टर कमल सदाना ने अपने जीवन की सबसे दर्दनाक घटना के बारे में बताया है.  सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में कमल ने बताया कि मेरा 20वां जन्मदिन था. उस रात मेरी आंखों के सामने मेरे पिता बृज सदाना ने मेरी मां, बहन और मुझे गोली मारी. बाद में खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतर गए.  उसके बाद मैंने मां और बहन को अस्पताल लेकर गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया था. आगे बताया कि मुझे भी गर्दन में गोली लगी थी, लेकिन मैं बच गया. इस पूरे घटना के बाद कमल मेंटल ट्रॉमा में चले गए थे. उनकी आंखों के सामने उनका पूरा परिवार खत्म हो गया था. कमल ने बताया कि उनके पिता नशे में थे, जब उन्होंने गोलियां चलाई. पापा ने मां और बहन के साथ मुझे गोली मारी तो मैं दोनों को अस्पताल लेकर गया. मेरा खून निकल रहा था, लेकिन मुझे पता नहीं था कि मुझे भी गोली लगी है. अस्पताल में बेड्स खाली नहीं थे तो मेरा दोस्त मुझे दूसरे अस्पताल लेकर गया. मैंने डॉक्टर से कहा कि मां और बहन को जिंदा रखना. पापा को भी मैं देख रहा था.

    कमल सदाना की हुई थी सर्जरी

    “मेरी भी सर्जरी हुई थी, क्योंकि मुझे भी गोली लगी थी. डॉक्टर्स उस जख्म को ठीक कर रहे थे. जब मुझे होश आया तो मुझे घर ले जाया गया. मैंने देखा कि मेरा पूरा परिवार जमीन पर है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मेरा बचपन या परिवार बुरा था. मेरे पिता बुरे इंसान थे, नहीं ऐसा नहीं था. इसके बाद मैंने कई सालों तक अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया. पर कुछ सालों पहले मैंने पार्टी दी. मुझे आज भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का मन नहीं होता है. दोस्त घर आते हैं, मुझे चीयर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो घटना मेरे दिमाग से निकलता ही नहीं है. जन्मदिन के मौके पर सारी चीजें वापस याद आ जाती हैं.” “मैं आज भी उसी घर में रहता हूं, जहां ये हादसा हुआ था. मैं अकेला नहीं हूं, जिसने ये सब देखा है या जिसके साथ हुआ है. कई लोग हैं, जिन्होंने शायद मेरे से भी बुरा हादसा अपने जीवन में देखा हुआ है.” बता दें कि कमल सदाना आज भी कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर की तरह नजर आते हैं. हाल ही में इन्हें ‘पीपा’ और ‘सैम मानेकशॉ’ में देखा गया था.

    कमल सदाना की पहली फिल्म

    साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से कमल सदाना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस बात से वह बेहद खुश थे. लेकिन करियर में ऊंचाइयां छूने से पहले ही एक्टर के साथ एक बड़ा हादसा हो गया.

    ‘आपबीती’ कमल सदाना फिल्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : नंदन पहाड़ फिल्टरेशन तालाब से मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, सनसनी
    Next Article बेंगाबाद और गांडेय में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का विरोध, विकास नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    क्राइम

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.