Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इंडी गठबंधन को भारत की ताकत पर भरोसा नहीं: पीएम मोदी
    ट्रेंडिंग

    इंडी गठबंधन को भारत की ताकत पर भरोसा नहीं: पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोयंबटूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्षी गुट-इंडिया पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठित गठबंधन को “भारत की ताकत पर भरोसा” नहीं है. तमिलनाडु मेट्टुपालयम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके और कांग्रेस पर झूठ बोलकर सरकार में बने रहने का एक ही एजेंडा होने का आरोप लगाया. इंडी गठबंधन को भारत की ताकत पर भरोसा नहीं है. दुनिया में कोरोना की इतनी बड़ी महामारी आई. इंडी गठबंधन वाले कहते थे कि भारत वैक्सीन नहीं बना सकता. हमने कहा हम मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाएंगे. भारत ने सिर्फ मेड ही नहीं बनाई, भारत ने वैक्सीन तो लगाई ही, मुफ्त वैक्सीन देकर करोड़ों लोगों की जान भी बचाई.

    उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने वाली पार्टी देश से गरीबी नहीं मिटा सकी. उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस जैसी पारिवारिक पार्टियों का एक ही एजेंडा है, झूठ बोलकर सरकार में बने रहना. कांग्रेस ने इतने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटी. ये एनडीए सरकार है, जो पच्चीस करोड़ लोग गरीबी से बाहर लेकर आई है.

    यह कहते हुए कि भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया, पीएम ने कहा कि ये पारिवारिक दल सोचते हैं कि उनके बेटे और बेटियों के अलावा, कोई भी गरीब या आदिवासी उच्च पद पर नहीं रह सकता है. लेकिन भाजपा ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया. पहली बार भारत के राष्ट्रपति बने और उस समय भी इंडी गठबंधन के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया.

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, पीएम ने कहा कि पार्टी ने अपने शासन के दौरान “कौन सी पार्टी सत्ता में थी, उसके आधार पर भेदभाव किया”. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो राज्यों के साथ इस आधार पर भेदभाव किया जाता था कि कौन सी पार्टी सत्ता में है. लेकिन एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण पर काम कर रही है. हम विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु कहते हैं. यही कारण है कि हम पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु के विकास के लिए लाखों और करोड़ों रुपये का निवेश किया है.

    ये भी पढ़ें: पवन सिंह ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, जानिए किस सीट से मैदान में उतरेंगे

    Johar Live आज की खबर इंडिया करंट न्यूज कोयंबटूर जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नरेंद्र मोदी न्यूज हेडलाइन पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा महामारी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव वैक्सीन सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में पिकअप वैन ने पैदल चल रहे 5 लोगों को रौंदा, एक की मौत, 4 घायल
    Next Article स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं ने सेहत पर ध्यान देने को लेकर लिया शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.