Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आचार संहिता के नाम पर व्यापारियों को परेशान नहीं करे प्रशासन : संजय अग्रवाल
    झारखंड

    आचार संहिता के नाम पर व्यापारियों को परेशान नहीं करे प्रशासन : संजय अग्रवाल

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर देश राज्य और जिले में व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी तरह की अनावश्यक बाधा उत्पन्न ना हो, इस संबंध में जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग,  उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी से आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया है.

    जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव के दौरान जांच के क्रम में जब्त किए गए नगदी में व्यापारियों के सहूलियत का ख्याल रखें. उन्होंने कहा कि देश में आम चुनाव होना है, जो 5 साल में एक बार होने वाली प्रक्रिया है, लेकिन व्यापार वर्ष भर चलता है. चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष हो अच्छी बात है, इसके लिए देश राज्य और जिले के सभी व्यापारी इसका समर्थन करते हैं, पर पूरे देश राज्य एवं जिले में व्यापार प्रभावित हुए बिना चलता रहे इसका भी चिंतन करना आवश्यक है. शहर के व्यापारी गांव देहात कस्बों की दुकानों में माल भेजते रहते हैं और समय-समय पर उनके यहां आना-जाना करके माल की आपूर्ति के साथ-साथ अपने बकाया पैसे की भी वसूली करते हैं. ऐसे में कई बार बड़ी रकम उनके पास जमा हो जाती है. इसी प्रकार तेल चावल व अन्य आवश्यक समान के व्यापारी अपनी गाड़ियों में भरकर गांव-गांव में बेचते हैं और सामान के पैसे जमा करते हैं. अर्थव्यवस्था को चलाए रखने के लिए यह सब कुछ करना अनिवार्य है.  चुनाव आचार संहिता के दौरान व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इस पर भी ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है.

    कहा कि कैश जब्त होने पर उचित दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित लोगों एवं व्यापारियों की रकम लौटा दी जाए. कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार कैश जब्त मामले में वीडियोग्राफी भी कराए जाने का प्रावधान है. उम्मीद है कि आयोग एवं जिला प्रशासन के द्वारा इसका अनुपालन किया जा रहा होगा. चूंकि अभी ईद, सरहुल, रामनवमी तथा शादी विवाह का सीजन भी है. इस सीजन में गांव से लेकर शहर तक नगद में खरीदारी होती है. ऐसे में बाजार में या एक शहर से दूसरे शहर में पैसा लेकर चलना व्यापारियों की मजबूरी बन जाती है.

    देश में आम चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता प्रभावी हो जाती है और चुनाव में भ्रष्टाचार ना हो इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिशा निर्देश दिया जाना बेहद सकारात्मक कदम है. संजय ने कहा कि चुनाव आयोग को यह भी ध्यान देना चाहिए कि देश की अर्थव्यवस्था राज्य की अर्थव्यवस्था और जिले की अर्थव्यवस्था चलाने के लिए व्यापारियों को नगद रुपए लेकर चलना जरूरी भी है और मजबूरी भी. भारत निर्वाचन आयोग राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश की अर्थव्यवस्था चलाने के लिए राज्य व जिले के अर्थव्यवस्था चलाने के लिए व्यापारियों को इस चुनाव के समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

    इसे भी पढ़ें: चुनाव कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं, भ्रामक खबरों पर करें कार्रवाई : के. रवि कुमार

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं, भ्रामक खबरों पर करें कार्रवाई : के. रवि कुमार
    Next Article मरीज के घुटने हो गए थे खराब, डॉक्टरों ने की रिप्लेसमेंट सर्जरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.