Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पोतियां की आंखों की चमक की तुलना में दुनिया की सारी दौलत फीकी: गौतम अदाणी
    ट्रेंडिंग

    पोतियां की आंखों की चमक की तुलना में दुनिया की सारी दौलत फीकी: गौतम अदाणी

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपनी पोती के बारे में कहा है कि कोई भी दौलत इनकी आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती. कावेरी, उनकी सबसे छोटी पोती और परिधि और करण अदाणी की तीसरी बेटी हैं. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि इन आंखों की चमक की तुलना में दुनिया की सारी दौलत फीकी है. ये तस्वीर नई अदाणी ग्रीन गैलरी के दौरे पर लंदन साइंस म्यूजियम में ली गई है. हाल ही में, एक कार्यक्रम में गौतम अदाणी ने कहा था कि अपनी पोतियों के साथ समय बिताना उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देता है. गौतम अदाणी कहते है कि मुझे अपनी पोतियों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है. इससे सारा तनाव दूर हो जाता है. मेरी सिर्फ दो दुनिया है, काम और परिवार. मेरा परिवार ही मेरी ताकत है.

    माता-पिता से मिली प्रेरणा

    शुरुआती सालों में गौतम अदाणी अपने माता-पिता से प्रभावित और प्रेरित थे. उन्होंने कहा कि मेरी मां हमारे घर का पिलर थीं. उन्होंने हमारी ज्वॉइंट फैमिली को मजबूती से जोड़े रखा. हमारे बड़े परिवार को एक साथ रखने की उनकी प्रतिबद्धता ने मेरे अंदर पारिवारिक मूल्यों और विश्वासों की नींव रखी. मेरे पिता बिजनेसमैन थे, उन दिनों लेन-देन मौखिक रूप से होता था या फिर ज्यादातर टेलीफोन पर ही होता था. पहले लिखित दस्तावेज़ या कॉन्ट्रैक्ट नहीं होते थे. बहुत कम उम्र में मैंने देखा कि मौखिक प्रतिबद्धताएं कभी फेल नहीं होती.

    गौतम अदाणी कहते हैं कि मेरे बचपन के इन अनुभवों ने मेरे विश्वासों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसी का परिणाम है आज अदाणी ग्रुप की कोर वैल्यू में लोगों में विश्वास बढ़ा है ”

    अदाणी समूह किसी एक व्यक्ति से कहीं ज्यादा बड़ा है

    गौतम अदाणी भले ही अदाणी समूह के फाउंडर हैं, लेकिन आज ये समूह किसी एक व्यक्ति से कहीं ज्यादा बड़ा है. अदाणी सिर्फ एक नाम या ब्रांड से कहीं अधिक है. अदाणी एक कल्चर है. यह एक विचारधारा है. यह सोचने का एक तरीका है. समूह के बारे में गौतम अदाणी बताते है कि “मुझे और आने वाली पीढ़ी को इसपर गर्व तो होता ही है. साथ ही इससे एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. इससे कर्मचारियों और प्रमोटर्स के बीच एक मजबूत रिश्ता बनता है. यह एकजुटता की ताकत है जो अदाणी समूह को एक मजबूत अदाणी परिवार बनाती है. यह हमारे कैन-डू-ऐटिट्यूड का हिस्सा है. हम सादगी में भरोसा रखते हैं, और जहां एक तरफ हमें अपने काम पर गर्व है, वहीं हम अपनी उपलब्धियों के बारे में विनम्र रहने में भी विश्वास रखते हैं.”

    मुंबई में अदाणी बदलेंगे धारावी की तस्वीर

    अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के हाथों में मुंबई की सूरत बदलने की जिम्मेदारी है. अदाणी वो कर सकते हैं, जो अब तक कोई नहीं कर पाया है. धारावी के रीडेवलमेंट के लिए अदाणी समूह ने ग्लोबल टीम तैयार की है. अदाणी ने विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी की है. समूह की कंपनी धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने देश के सबसे बड़े स्लम धारावी की सूरत बदलने के लिए अमेरिका की डिजाइनिंग टीम हायर की. इसके अलावा ब्रिटेन की कंसल्टेंसी फर्म और आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर के साथ हाथ मिलाया है साथ ही उन्होंने सिंगापुर के एक्सपर्ट को इस प्रोजेक्ट के लिए अपने साथ जोड़ा है. दुनिया की टॉप ग्लोबल टीमों को अपने साथ जोड़कर अदाणी धारावी की सूरत बदल देंगे.

    Johar Live अदाणी ग्रुप आज की खबर करंट न्यूज गौतम अदाणी जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिफेन्स का अधिकारी बनकर करता था साइबर ठगी, CID ने देवघर से दबोचा
    Next Article डीसी ने लिया अवैध शराब फैक्ट्री में हुई छापेमारी का जायजा, घटना की पुनरावृति नहीं होने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.