Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»NIA ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों पर रखा 20 लाख रुपये का इनाम
    क्राइम

    NIA ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों पर रखा 20 लाख रुपये का इनाम

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दो संदिग्धों पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा है. एनआईए ने कहा है कि दोनों संदिग्धों की पहचान करने वालों को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. एनआईए ने दो आरोपियों कैफे में आईईडी लगाने वाले मुसाविर हुसैन शाजिब और साजिश में शामिल अब्दुल मथिन ताहा पर 10-10 लाख रुपये का इनाम रखा है. आपको बता दें कि दोनों पहले से ही 2020 के आतंकवाद मामले में वांछित हैं. एनआईए ने इन पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा है.

    इससे पहले गुरुवार को एनआईए को बड़ी सफलता मिली थी. एनआईए ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है. एनआईए की कई टीमों द्वारा 18 स्थानों (कर्नाटक में 12, तमिलनाडु में पांच और उत्तर प्रदेश में एक) पर कार्रवाई के बाद मुजम्मिल शरीफ को बुधवार को सह-साजिशकर्ता के रूप में पकड़ा गया और हिरासत में ले लिया गया.

    एनआईए ने 3 मार्च को मामले को अपने हाथ में ले लिया. एजेंसी ने पहले विस्फोट को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के रूप में मुसाविर शाजिब हुसैन की पहचान की थी. बयान में कहा गया है कि एक अन्य साजिशकर्ता, अब्दुल मथिन ताहा, जो एजेंसी द्वारा अन्य मामलों में भी वांछित है, की भी पहचान की गई है. बताया गया है कि दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं.

    एनआईए की जांच से पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने 1 मार्च को बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड पर ब्रुकफील्ड कैफे में आईईडी विस्फोट से संबंधित मामले में पहचाने गए अन्य दो आरोपियों को आवश्यक सहायता प्रदान की थी. विस्फोट में कई ग्राहक और होटल कर्मचारी घायल हो गए और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ. विस्फोट में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

    Bengaluru Blast Bomb Blast Country crime johar live news Nia Rameshwaram Cafe अपराध इनाम एनआईए जोहार लाइव न्यूज़ देश बम ब्लास्ट बेंगलुरू ब्लास्ट रामेश्वरम कैफे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्तार अंसारी की मौत पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव, जेल में कोई सुरक्षित नहीं
    Next Article भारत निर्वाचन आयोग के ऐप व पोर्टल के इस्तेमाल से निष्पक्ष निर्वाचन प्रबंधन हुआ सुगम : नेहा अरोड़ा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.