Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत निर्वाचन आयोग के ऐप व पोर्टल के इस्तेमाल से निष्पक्ष निर्वाचन प्रबंधन हुआ सुगम : नेहा अरोड़ा
    झारखंड

    भारत निर्वाचन आयोग के ऐप व पोर्टल के इस्तेमाल से निष्पक्ष निर्वाचन प्रबंधन हुआ सुगम : नेहा अरोड़ा

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखण्ड में आईटी से संबंधित स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर को आज रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय स्थित सभागार से ट्रेनर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप एवं पोर्टल से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड नेहा अरोड़ा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप तथा पोर्टल से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सुविधा होगी.

    मतदाता व अभ्यर्थी दोनों को होगा फायदा

    उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से मतदाता को लक्षित करने एवं शहरी मतदाताओं को इसकी जानकारी देते हुए उन तक पहुंच बनाते हुए मतदान के लिए जागरूक किया जा सकता है. ऐप के माध्यम से घर बैठे निर्वाचक सूची में अपना नाम शामिल किए जाने से लेकर अपने मतदान केंद्र को जानने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है. चैटबोर्ड के माध्यम से प्रश्नों का उत्तर भी प्राप्त हो जाता है.

    नेशनल लेवल मास्टर ट्रैनर्स सैयद नासीर जमील द्वारा सभी को ऐप एवं पोर्टल की जानकारी देते हुए उसके महत्व एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने वोटर सर्विस पोर्टल, एनजीएसपी पोर्टल, एनकोर, सी-विजिल ऐप, ईआरओ नेट, सुविधा ऐप एवं पोर्टल, परमिशन, कैंडिडेट एफिडेविट मैनेजमेंट, वोटर टर्न आउट आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया.

    ये रहे उपस्थित

    आज के प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स अपने लोकसभा क्षेत्र के संबंधित कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के एप्लीकेशन एवं पोर्टल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे. प्रशिक्षण सत्र में धनबाद, गिरीडीह, रांची, पलामू, साहेबगंज, हजारीबाग, सरायकेला, गुमला, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम के स्टेट लेबल मास्टर ट्रैनर उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें : NIA ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों पर रखा 20 लाख रुपये का इनाम

    App Election Commission of India jharkhand johar live news Lok Sabha elections Portal ranchi Returning Officer Voter ऐप जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड निर्वाचन अधिकारी पोर्टल भारत निर्वाचन आयोग मतदाता रांची लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNIA ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों पर रखा 20 लाख रुपये का इनाम
    Next Article एसीईओ ने शिवपुरी के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.