Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Oct, 2025 ♦ 9:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सरकार का बड़ा फैसला, अब भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा पासपोर्ट
    देश

    सरकार का बड़ा फैसला, अब भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा पासपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे सरकारी कर्मचारी अब पासपोर्ट नहीं बनवा पाएंगे। सरकारी आदेश के मुताबिक, अगर किसी सरकारी कर्मचारी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है या फिर उसके खिलाफ मुकदमे को मंजूरी दे दी गई है, तो वह पासपोर्ट नहीं हासिल कर पाएगा। कार्मिक मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय और केंद्रीय सतर्कता आयोग के साथ मिलकर मौजूदा दिशानिर्देशों की समीक्षा के बाद यह फैसला किया है।

    कार्मिक मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के सभी विभागों के सचिवों को जारी आदेश के मुताबिक, ऐसे कर्मचारियों को पासपोर्ट मंजूरी के लिए सतर्कता अनापत्ति जरूरी है। अगर कोई अधिकारी निलंबित है या उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर हो चुकी है तो सतर्कता आयोग अनापत्ति को रोक सकता है। आदेश के मुताबिक, सरकारी बाबुओं की पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए सतर्कता अनापत्ति तब भी रोकी जा सकती है, अगर सक्षम प्राधिकार ने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम या किसी अन्य आपराधिक मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी हो या अदालत ने मामले का संज्ञान ले लिया हो।

    इसके अलावा सभी विभागों को यह जांचने को कहा गया है कि क्या उनके यहां काम करने वाले बाबुओं को भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के मामले में पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 6 (2) का प्रावधान इससे जुड़ा है या नहीं। यह धारा संबंधित प्रशासन को आवेदक को पासपोर्ट देने से इनकार करने का अधिकार देती है अगर भारत से बाहर उसकी मौजूदगी किसी देश के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रभावित कर सकती है या केंद्र सरकार को यह लगता है कि आवेदक को यात्रा दस्तावेज जारी करना जनहित में नहीं है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 13 की मौत
    Next Article कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3300 के पार: डब्ल्यूएचओ

    Related Posts

    देश

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण, 103 ने डाले हथियार …

    October 2, 2025
    देश

    लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित…

    October 2, 2025
    देश

    महिला एवं बाल विकास विभाग में निकली वैकेंसी, ऑफलाइन करें आवेदन

    October 2, 2025
    Latest Posts

    JDU विधायक संजीव कुमार ने छोड़ी पार्टी, आज RJD में होंगे शामिल

    October 3, 2025

    राजधानी रांची सहित इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

    October 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 3, 2025

    कोडरमा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर

    October 2, 2025

    विजयादशमी पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया रावण दहन, दिया यह संदेश

    October 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.