Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अब ट्रैक पर दौड़ेगी साइकिल, मोरहाबादी में 1.62 करोड़ खर्च कर बनेगा सेपरेट ट्रैक
    झारखंड

    अब ट्रैक पर दौड़ेगी साइकिल, मोरहाबादी में 1.62 करोड़ खर्च कर बनेगा सेपरेट ट्रैक

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी का मोरहाबादी मैदान जो शाम होते ही गुलजार हो जाता है. वहीं सुबह पर मॉर्निंग वॉकर्स की चकाचौंध देखने को मिलती है. सैर करने वालों के अलावा साइक्लिंग के लिए भी लोग पहुंचते है. ऐसे में सुबह इस इलाके में गाड़ियों की नो इंट्री लगा दी जाती है. जिससे कि मॉर्निंग वाकर्स और साइक्लिंग करने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े. साइक्लिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है. रांची नगर निगम मैदान के चारों ओर साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण कराएगा. जिसके लिए 1.62 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. वहीं इस राशि से कई और कार्य भी किए जाएंगे.

    6 महीने में पूरा होगा काम

    नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाला है. 29 मार्च तक आनलाइन टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख है. वहीं 30 मार्च को बिड खोला जाएगा. 1,62,72,178 रुपए इस काम में खर्च किए जाएंगे. वहीं सेलेक्टेड एजेंसी को 6 महीने में काम पूरा करना होगा. शहर में साइकिल शेयरिंग को भी प्रमोट किया जा रहा है. इसके साथ ही लोगों से भी साइकिल का इस्तेमाल करने की अपील की गई है. जिससे कि शहर में पॉल्यूशन को बढ़ने से रोका जा सके.

    शहर में कई जगह बनेंगे ट्रैक

    रांची के एमजी रोड (मेन रोड) में भी साइकिल ट्रैक बनाने की योजना है. जिससे कि ट्रैफिक स्मूथ चलता रहे. वहीं साइकिल से चलने वालों को ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े. पिछले साल इटली के प्रतिनिधि रांची के दौरे पर आए थे. तत्कालीन नगर आयुक्त ने नगर निगम में प्रेजेंटेशन के माध्यम से शहर की जानकारी दी थी. जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन एवं अर्बन डेवलपमेंट प्लानिंग के विषय पर भी परिचर्चा की गई थी. नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा कैसे दिया जाए, इसपर भी चर्चा की गई थी. इसके अलावा अर्बन मोबिलिटी डिजाइन ऑफ ए सेफ साइकिल रूट पर चर्चा भी हुई थी. रेजियो इमीलिया की डिप्टी मेयर कारलोटा बॉनविसिनी ने भी प्रेजेंटेंशन के जरिए अपने शहर के नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पॉलिसी की जानकारी दी थी. इसके बाद से शहर में कई मुख्य सड़कों के किनारे भी साइक्लिंग ट्रैक बनाने की योजना है.

    इसे भी पढ़ें: फिर कोर्ट की शरण में CM केजरीवाल, कहा- ईडी से गिरफ्तारी न करने का आश्वासन मिले तो पेश होने को तैयार

    इसे भी पढ़ें: बदायूं हत्याकांड : बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, दो बच्चों के कत्ल के बाद से था फरार

    #Jharkhand News City News Current News Cycle Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News Morhabadi News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मोरहाबादी रांची लेटेस्ट न्यूज साइकिल सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिर कोर्ट की शरण में CM केजरीवाल, कहा- ईडी से गिरफ्तारी न करने का आश्वासन मिले तो पेश होने को तैयार
    Next Article रांची पुलिस ने ईडी अफसरों को भेजा था नोटिस, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.