Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया ऐलान, कहा- तमिलनाडु में लागू नहीं करेंगे CAA
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया ऐलान, कहा- तमिलनाडु में लागू नहीं करेंगे CAA

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) संविधान के सिद्धांतों के विपरीत है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु में सीएए लागू नहीं किया जाएगा.

    स्टालिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने सीएए की तीखी आलोचना करते हुए तर्क दिया कि यह कुछ धार्मिक समूहों के खिलाफ भेदभाव करता है और भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कमजोर करता है. स्टालिन ने कहा, “सरकार का दृढ़ विश्वास है कि लोगों के बीच विभाजन पैदा करने वाले इस अधिनियम से कोई लाभ नहीं मिलेगा और यह पूरी तरह से अनावश्यक है. इसे निरस्त किया जाना चाहिए क्योंकि यह केवल भारत के लोगों को कष्ट देगा.”

    उन्होंने कहा, ”मैं इस समय तमिलनाडु के लोगों को दृढ़ता से बताना चाहता हूं कि तमिलनाडु सरकार किसी भी तरह से केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने की अनुमति नहीं देगी, क्योंकि इससे एकता को नुकसान होगा.” मुख्यमंत्री ने कहा, ”देश और तमिलनाडु सरकार राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कानून को शामिल नहीं करेगी.’

    बता दें कि, केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए)-2019 को लागू करने की घोषणा की. विवादास्पद कानून को पारित किये जाने के चार साल बाद केंद्र के इस कदम के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करने का रास्ता साफ हो गया है. लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा के पहले ही सीएए से जुड़े नियमों को अधिसूचित कर दिया गया.

    CAA Chennai Chief Minister Country johar live news MK Stalin Tamil Nadu एमके स्टालिन चेन्नई जोहार लाइव न्यूज़ तमिलनाडु देश मुख्यमंत्री सीएए
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 15 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
    Next Article CAA पर बोले पेटरवार के लोग, केंद्र ने उठाया स्वागत करने योग्य कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.