Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एसबीआई को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार : इरफान अंसारी
    झारखंड

    एसबीआई को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार : इरफान अंसारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुराना कोर्ट स्थित एसबीआई के सामने मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड जो चंदा दाता है उसे सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक करने की बात कही थी. लेकिन एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से 30 जून तक का समय मांगा है. इस बात को लेकर जामताड़ा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसबीआई के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर विधायक ने कहा कि मोदी सरकार अपने संदिग्ध लेनदेन को छुपाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है. कांग्रेस ने देश में लगभग 70 साल शासन किया और उनके खाते में मात्र 1000 करोड रुपए मिले हैं, जबकि भाजपा ने सिर्फ 9 साल में ही लगभग 90 हजार करोड़ अपने खाते में जमा कर लिए जो जांच का विषय है.

    डॉ इरफान ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट को बधाई देता हूं जिन्होंने भाजपा के संदिग्ध लेनदेन को सार्वजनिक और उजागर किया. मेरा मानना है कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है जिसकी जांच होनी चाहिए. मोदी सरकार अब लीपापोती में जुट गई है और बैंक पर दबाव बना रही है. आगे विधायक ने कहा कि एसबीआई बीजेपी को बचाने का काम कर रही. भाजपा सरकार बहुत कुछ छुपाना चाहती है. मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. जनता तक यह बात पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी और भाजपा का असली चेहरा लोगों को दिखाएंगे. चुनाव नजदीक है और मोदी सरकार को मुँहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है. कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और एसबीआई को भी सचेत करती है कि वह भाजपा के दबाव में आकर कोई गलत काम ना करें. इस मौके पर इरशादुल हक अर्शी, विनोद क्षत्रिय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, देवानंद सिंह, मुख्तार अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    आज की खबर एसबीआई करंट न्यूज जामताड़ा जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी जिला कांग्रेस कमेटी जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज डॉ इरफान अंसारी ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भाजपा मुख्य समाचार मोदी सरकार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुप्रीम कोर्ट स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतूल पकड़ने लगा एसडीपीओ साजिद जफर का मामला, तबादला नहीं रोका तो पदयात्रा कर रांची में देंगे इस्तीफा
    Next Article लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.