Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह लोकसभा चुनाव से लेंगे राजनीति में एंट्री, सीट भी है तय  
    ट्रेंडिंग

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह लोकसभा चुनाव से लेंगे राजनीति में एंट्री, सीट भी है तय  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आरा : भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर इन दिनों मीडिया में छायी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह ने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने का पूरा मन बना लिया है. इतना ही नहीं,  खबर यह भी है कि बीजेपी उन्हें टिकट दे या ना दे, वह चुनाव में जरूर उतरेंगे. इस बात का दावा बीजेपी के विधायक और भोजपुरी फिल्म निर्देशक विनय बिहारी ने की है. बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा है कि पवन सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने का पूरा मन बना लिया है. पवन सिंह ने अगर कोई मन बना लिया है कि तो वह उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं. वह जरूर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

    उन्होंने कहा कि भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की जिंदगी में मां सबसे ज्यादा अहमियत रखती हैं. पवन सिंह मां की बातों को जरूर मानते हैं. उनकी मां की इच्छा है कि पवन सिंह 2024 में लोकसभा चुनाव जरूर लड़ें. अगर पवन सिंह से उनकी मां ने कोई इच्छा जताई है तो वह उसे जरूर पूरा करते हैं. पवन सिंह मां की डिमांड को पूरा करने में कभी भी आगे पीछे नहीं सोचते हैं.

    विनय बिहारी ने बताया कि 2014 से पवन सिंह बीजेपी के लिए अलग-अलग जगहों पर जाकर प्रचार प्रसार करते रहे हैं. उन्हें आश्वासन दिया गया था कि कोलकाता की आसनसोल या हावड़ा से बीजेपी उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाना चाहती थी, लेकिन ऐन मौके पर पार्टी ने पवन सिंह के बजाय किसी दूसरे कैंडिडेट को टिकट दे दिया. उन्होंने बताया कि पवन सिंह के पिता नौकरी के सिलसिले में हावड़ा में रहते थे, वहीं पर पवन सिंह का जन्म हुआ था. इसलिए बीजेपी उन्हें उनके जन्मस्थान हावड़ा से प्रत्याशी बनाना चाहती थी. हालांकि, पवन सिंह की मां बेटे पवन के लिए आरा लोकसभा सीट से टिकट चाहती हैं. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को बीजेपी ने किसी भी सीट प्रत्याशी नहीं बनाया.

    विनय बिहारी ने बताया कि पवन सिंह उन्हें चाचा मानते हैं, इसलिए उन्होंने साफ तौर से कहा है कि वह बीजेपी विधायक होने के नाते पार्टी के तमाम बड़े नेताओं तक उनकी बात को पहुंचाएं. विनय बिहारी ने कहा है कि पवन सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए सीट भी फाइनल कर लिया है. पवन सिंह बिहार की आरा, छपरा, गोपालगंज, बक्सर समेत उन छह सीटों में से किसी एक से चुनाव में उतरना चाहते हैं, जो भोजपुरी भाषा बाहुल्य हैं. इतना ही नहीं, पवन सिंह उत्तर प्रदेश की भोजपुरी भाषा बोली जाने वाली सीटों से भी चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश की देवरिया, कुशीनगर, बलिया का ऑप्शन दिया है. इसके अलावा उन्होंने झारखंड की धनबाद और बिहार की भोजपुरी भाषा-भाषी वाली पांच सीटों का ऑप्शन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है.

    जब रवि किशन जौनपुर के लोकर गोरखपुर से लड़ सकते हैं. मनोज तिवारी भभुआ से होकर दिल्ली की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. दिनेश लाल निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं तो पवन सिंह कहीं से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते हैं. इसे देखते हुए पवन सिंह ने भोजपुरी भाषा-भाषी वाली तमाम सीटों के ऑप्शन दिए हैं. इसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि बीजेपी उन्हें कहीं ना कहीं से 2024 में जरूर प्रत्याशी बनाएगी. क्योंकि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक यह मैसेज पहुंचा दिया गया है कि अगर मां ने कोई बात कही है तो उसे पवन सिंह जरूर चुनाव लड़ेंगे, चाहे वह हारे या जीते. यह संभव ही नहीं है कि पवन सिंह अपनी मां की कही बातों टाल दें.

    बता दें कि पवन सिंह आरा लोकसभा सीट से बीजेपी का टिकट चाहते हैं. आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और पूर्व भारतीय अफसर राज कुमार सिंह (आरके सिंह) बीजेपी के सांसद हैं. अगर बीजेपी पवन सिंह को आरा से चुनाव में उतारती है तो आरके सिंह का टिकट कट सकता है. आरके सिंह 2014 और 2019 में आरा लोकसभा सीट से संसद पहुंच चुके हैं.

    Bhojpuri Bihar johar live news Lok Sabha elections Pawan singh Politics Superstar जोहार लाइव न्यूज़ पवन सिंह बिहार भोजपुरी राजनीति लोकसभा चुनाव सुपरस्टार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleॐ आकृति वाले विश्व के पहले मंदिर का उद्घाटन आज, एक ही जगह पर होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
    Next Article बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकद समेत जेवरात पर किया हाथ साफ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.