Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»राजस्थान में बीफ मंडी पर पुलिसिया कार्रवाई: गांव छोड़ भागे सारे पुरुष, 4 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड, 38 लाइन हाजिर
    क्राइम

    राजस्थान में बीफ मंडी पर पुलिसिया कार्रवाई: गांव छोड़ भागे सारे पुरुष, 4 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड, 38 लाइन हाजिर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर : राजस्थान के मेंकिशनगढ़बास इलाके में बीफ मंडी पर पुलिसिया कार्रवाई हुई है. रूंध गिदावड़ा और बलरामपुर के गांव बीहड़ों में चलने वाली बीफ मंडी और खुलेआम गोकशी के सबूत मिलने पर आईजी ने कार्रवाई की है. जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके में दबिश देते हुए सर्च अभियान चलाया. इस दौरान गोकशी के सबूत मिले. बीफ के अवशेष मिले. पुलिस टीम ने बिरसंगपुर गांव में दबिश दी तो वहां से घरों में पुरूष नहीं सिर्फ महिलाएं मिलीं. सारे पुरुष गांव छोड़ भाग गए. इस दौरान पुलिस ने एक लड़के और 2 बुजुर्गों से इस मामले को लेकर गहन पूछताछ की है.

    वहीं आईजी ने निष्पक्ष जांच के लिए किशनगढ़बास थाने के SHO दिनेश मीणा समेत 38 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. जबकि, इस मामले में प्रारंभिक तौर पर संलिप्त पाए जाने पर चार पुलिसकर्मी- ASI ज्ञानचंद, हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर, बीट कॉन्स्टेबल स्वयं प्रकाश और रविकांत को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मौके से 12 बाइक और एक पिकअप भी बरामद की है. इसके अलावा गोवंश भी बीहड़ से बरामद किया गया है. आईजी उमेश चंद्र दत्त ने बताया कि उन्होंने खुद तीन-चार अलग-अलग जिलों से एसपी के नेतृत्व में रूंध गीदावड़ा गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया , जहां रात 9:00 बजे तक पुलिस का सर्च कॉम्बिग जारी रही.

    बकौल आईजी- उन्होंने किशनगढ़बास थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है. मौके पर मिले गोकशी के सबूत का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जा रहा है. इस मामले की तह तक जांच की जाएगी और जो भी इस गिरोह में शामिल है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    बीफ की होम डिलीवरी करने के मामले का खुलासा

    खैरथल और अलवर जिले के मेवात इलाके में बीफ की मंडी खुलेआम लगने और सोशलल मीडिया के जरिए होम डिलीवरी करने के मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. आईजी जयपुर रेंज उमेश चंद दत्ता ने रविवार को किशनगढ़बास और रामगढ़ क्षेत्र के बीच में पहाड़ी और रेतीले टीलों के बीच अवैध गोकशी के ठिकानों पर दबिश दी. पूर्व विधायक और भाजपा नेता बनवारी लाल सिंघल ने भी मामला जानकारी में आने के बाद मौका मुआयना किया.

    पुलिस हुई एक्टिव, एक्शन जारी

    खैरथल और अलवर जिले के मेवात इलाके में बीफ की मंडी खुलेआम लगने और सोशल मीडिया के जरिए होम डिलीवरी करने के मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. आईजी जयपुर रेंज उमेश चंद्र दत्ता ने बीती शाम किशनगढ़बास और रामगढ़ क्षेत्र के बीच में पहाड़ी और रेतीले टीलों के बीच अवैध गोकशी के ठिकानों पर दबिश दी. पूर्व विधायक और भाजपा नेता बनवारी लाल सिंघल ने भी मामला जानकारी में आने के बाद मौके का मुआयना किया.

    इसे भी पढ़ें:रामनवमी में अयोध्या आने को आतुर श्रद्धालु करा रहे एडवांस बुकिंग, अधिकांश होटल-धर्मशाला बुक 

    38 lines present 38 लाइन हाजिर 4 policemen also suspended 4 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड Beef Mandi City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Rajasthan Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीफ मंडी मुख्य समाचार राजस्थान लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी में अयोध्या आने को आतुर श्रद्धालु करा रहे एडवांस बुकिंग, अधिकांश होटल-धर्मशाला बुक
    Next Article आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.