Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मांझी पर मेहरबान CM नीतीश : बेटे संतोष को दिया तेजस्वी वाला विभाग
    ट्रेंडिंग

    मांझी पर मेहरबान CM नीतीश : बेटे संतोष को दिया तेजस्वी वाला विभाग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार में नई सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को खुश करने में लगे हैं. सीएम नीतीश उनसे व्य़क्तिगत मुलाकात में पुराने व्यवहार को भूल जाने की अपील कर रहे हैं. मालूम हो कि नीतीश उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को पहले ही शपथ ग्रहण समारोह में अपने साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलवा चुके हैं.

    दरअसल, सोमवार को जब जीतनराम मांझी सीएम आवास पहुंचे तो नीतीश कुमार ने गेट पर ही उनका स्वागत किया और कहा कि पहले की बात अब भूल जाइये, हमको तो सहयोगी लोग गलत सूचना दे दिया था जिसकी वजह से हम आपको कुछ बोल दिये थे, पर आप तो जानते ही हैं कि हम आपको कितना चाहते हैं. आपको तो अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी दे दी थी. नीतीश के इस व्यवहार से जीतनराम मांझी भी मुस्कुरा दिये और फिर सरकार की आगे की रणनीति पर चर्चा की.

    गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी को अपनी हम पार्टी का जेडीयू में विलय नहीं करने पर महागठबंधन छोड़ने को कहा था. इससे जीतनराम मांझी काफी आहत हो गये थे. नीतीश के इस व्यवहार पर पीएम मोदी ने भी निशाना साधा था.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सु्मन को पूर्व ड़िप्टी सीएम तेजस्वी यादव का विभाग दिया गया है. मालूम हो कि संतोष सुमन इससे पहले भी मंत्री रहे हैं और उन्हें एससी एसटी कल्याण विभाग की जिम्मेवारी दी गयी थी. संतोष सुमन के पिता सह पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने भी एसएसी एसटी विभाग के मंत्री पद की जिम्मेवारी संभाली है.

    इस बार जीतनराम मांझी ने अपने बेटे के लिए एससी एसटी विभाग छोड़कर दूसरा विभाग देने की मांग की थी. नीतीश कुमार ने उनकी मांग को पूरा करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया. बस अधिसूचना जारी होना बाकी है. यह विभाग महागठबंधन की सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास था.

     

    Bihar Bihar CM johar live news Manjhi Nitish Politics जोहार लाइव न्यूज़ नीतीश बिहार बिहार सीएम मांझी राजनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंटार्कटिका में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, पेंग्विन की मौत पर वैज्ञानिक अलर्ट
    Next Article दिल्ली-NCR में कोहरे से कोहराम : कई उड़ानें रद्द, ट्रेनों की भी थमी रफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.