Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»गिरिडीह में 7 साइबर अपराधी चढ़ें पुलिस के हत्थे, क्रेडिट कार्ड धारकों से करते थे ठगी
    क्राइम

    गिरिडीह में 7 साइबर अपराधी चढ़ें पुलिस के हत्थे, क्रेडिट कार्ड धारकों से करते थे ठगी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : जिले के साइबर अपराधियों के खिलाफ कारवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में शनिवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर पुलिस ने सात अपराधियों को दबोचने में एक बार फिर सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में छापेमारी की. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के संजीव कुमार वर्तमान पता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद का कुंदन कुमार वर्मा, देवघर के प्रकाश कुमार गुप्ता, देवघर जिला के मरगोमुंडा का सगीर अंसारी, मधुपुर के भोखपुरा का जावेद अंसारी, साजिद अंसारी और देवघर के मंजोरी का अजीत कुमार शामिल है. इन गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन, 12 सिमकार्ड, दो एटीएम कार्ड, एक पासबुक, दो आधार कार्ड और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है.

    क्रेडिट कार्ड धारकों से करते थे ठगी

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी टाटा कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड के धारकों को ऑनलाइन डिटेल निकाल कर आम लोगों को कॉल कर उन्हें झांसे में लेकर ठगी करने का काम करते थे. इस बाबत गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई थी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंपुर गांव में कुछ साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों को ठगी करने का काम किया जा रहा है. जिसके बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने अहिल्यापुर के सिंहपुर गांव में छापेमारी कर सभी सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

    इसे भी पढ़ें: नशा मुक्त भारत अभियान : डीसी बोले नशे के सौदागर पर कठोर कार्रवाई जरूरी

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Giridih jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज गिरिडीह जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशा मुक्त भारत अभियान : डीसी बोले नशे के सौदागर पर कठोर कार्रवाई जरूरी
    Next Article TATA और एयरबस के बीच हुआ समझौता, अब भारत में बनेंगे हेलीकॉप्टर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बनी रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    Latest Posts

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बनी रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.