Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 5:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी बोले, सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार
    देश

    बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी बोले, सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2020Updated:January 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंदी के मद्देनजर देश की आर्थिक समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श की आवश्यकता पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार संसद के बजट सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।
    श्री मोदी ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में कहा कि संसद का कामकाज सुचारु रुप से चलाना प्रत्येक सांसद का कर्तव्य है और बजट सत्र के दाैरान सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। संसद का बजट सत्र कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ ज्यादातर सदस्यों ने आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने को कहा है। मैं इसका स्वागत करता हूं। हमें सभी सुझायें गये मुद्दों पर चर्चा करने की आवश्यकता है।” प्रधानमंत्री ने सांसदों से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में देश काे फायदा कराने के तरीकों पर भी विचार करने का अनुरोध किया।
    उन्होंने कहा,“ हमें इस पर विचार करना चाहिए कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को भारत के पक्ष में करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस बजट सत्र में और नये वर्ष की शुरूआत में अगर हम देश की अर्थव्यवस्था को उचित दिशा दे सके तो यह देशहित में होगा।”
    विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा उठाये गये मुद्दों पर श्री मोदी ने कहा कि सरकार इनसे सहमत है और सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होेंने संसद की उत्पादकता बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे जनहित के काम हो सकेंगे।

    बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा में सदन के नेता थावरचंद गहलाेत तथा संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल एवं वी. मुरलीधरन भी मौजूद रहे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी इसमें हिस्सा लिया।
    सूत्रों के अनुसार सभी दलों के नेताओं ने संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा के कामकाज के संचालन में सहयोग का आश्वासन दिया है।
    राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा और पार्टी के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। इनके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सूले, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा, बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्रा और रीतेश पांडे, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, अन्नाद्रमुक के ए. नवनीत कृष्णन, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विजय साई रेड्डी और मृगनी भरतराम, तेलंगाना राष्ट्र समिति के के. केशव राव, बीजू जनता दल के प्रसन्ना आचार्य और तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में अन्य पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। शिवसेना का कोई प्रतिनिधि बैठक में मौजूद नहीं था।
    बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सरकार को अर्थव्यवस्था की गिरती हालत पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल बेरोजगारी, विनिवेश और कृषि की स्थिति को लेकर हमलावर हैं। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी प्रदर्शन हो रहे हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनः जामिया में गोली मारने से पहले बोला आरोपी- तुम्हें आजादी चाहिए, ये लो…, युवक गिरफ्तार
    Next Article निर्भया मामला: अक्षय की क्यूरेटिव पिटीशन सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 142 सीटों पर कल मतदान, ममता के कैरिकेचर पर बवाल

    April 28, 2026
    खूंटी

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027: चाईबासा में प्रगणकों को दिया गया विशेष तकनीकी प्रशिक्षण

    April 27, 2026
    Latest Posts

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.