Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदाताओं से जुड़ी बातों से कराया अवगत
    झारखंड

    सीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदाताओं से जुड़ी बातों से कराया अवगत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने झारखंड राज्य अंतर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में मौजूद राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को नव प्रकाशित मतदाता सूची और उससे जुड़े तमाम बिंदुओं से अवगत कराया. रवि कुमार ने सभी से अपील की कि वे भी अपने स्तर पर एक जागरूकता का माहौल बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इस नई सूची में अपना नाम चेक करें. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के पास भी अगर किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव आते हैं तो उन्हें भी निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचाएं. बैठक में मौजूद लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त करते हुए लगातार हुए जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की.

    वेबसाइट पर डाली गई मतदाता सूची

    सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि अद्यतन मतदाता सूची को सीईओ झारखंड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है. इस जानकारी को वे अपने-अपने स्तर पर भी जरूर प्रचारित करें ताकि आम मतदाता भी वेबसाइट पर जाकर किसी भी संभावित विसंगति को स्वयं चेक कर ले. सभी राजनीतिक दलों से पुनः अनुरोध किया गया कि वे ईवीएम और वीवीपैट को लेकर राज्य भर में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में भी आवश्यक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस जागरूकता अभियान से लाभान्वित हो सकें. बैठक के दौरान सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सिस्टम एनालिस्ट एस एन जमील मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: सांसद संजय सेठ को दादासाहब फाल्के गोल्ड अवार्ड, बुक और टॉय बैंक से हजारों बच्चे हो रहे लाभुक

    आज की खबर ईवीएम करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर निर्वाचन कार्यालय न्यूज हेडलाइन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मुख्य समाचार रांची राजनीतिक पार्टियों लेटेस्ट न्यूज वीवीपैट वेबसाइट सिटी न्यूज सीईओ स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों को दिया स्वीकृति पत्र, बोले- राज्य में 20 लाख घर बनेंगे
    Next Article भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बैठक में बोले राजेश ठाकुर, देश अराजक दौर से गुजर रहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.