Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»शीतलहर बढ़ाएगी मुसीबत, झारखंड, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल
    झारखंड

    शीतलहर बढ़ाएगी मुसीबत, झारखंड, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके में अच्छी धूप के बावजूद शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन शीतलहर चलेगी. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को 16 जनवरी को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में 16-17 जनवरी व उत्तराखंड में 17-18 जनवरी को कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है.

    मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल व सिक्किम के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. दिल्ली में लगातार चौथे दिन पारा गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

    दिल्ली में सोमवार की सुबह सबसे ठंडी

    उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं से सुबह गलन महसूस हुई. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा. यह इस सीजन का सबसे ठंडी सुबह रही. प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. रविवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    इसे भी पढ़ें: शुरू हुआ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान, सरयू तट पर विष्णु पूजा और गौ दान आज

    Bihar City News Cold Wave Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline rain Today's News Weather आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बारिश बिहार मुख्य समाचार मौसम लेटेस्ट न्यूज शीतलहर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेलीकॉप्टर से भी जा सकेंगे भक्त रामलला के दर्शन को
    Next Article BREAKING : कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026
    क्राइम

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026
    Latest Posts

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.