Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»नमन विक्सल कोनगाड़ी ने किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, विधायक मद से उपलब्ध कराई गई प्रशिक्षण सामग्री
    झारखंड

    नमन विक्सल कोनगाड़ी ने किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, विधायक मद से उपलब्ध कराई गई प्रशिक्षण सामग्री

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ पंचायत के संत अन्ना कोन्वेंट विद्यालय परिसर में विधायक मद से निर्मित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी के द्वारा किया गया. सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन रिबन काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया. विधायक के पहुंचते ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों और विद्यालय की सिस्टरों ने उन्हे फूल माला व बुके देकर स्वागत किया. साथ ही बच्चों द्वारा स्वागत गान भी प्रस्तुत किया गया. उद्घाटन के क्रम में विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का खुल जाने से स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों के रोजगार का सृजन होगा. उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के लिए कोई व्यापक स्तर पर औद्योगिक केंद्र नहीं है, जिस कारण यहां के कई बेरोजगार को नौकरी के लिए बाहर पलायन करना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने विचार विमर्श किया और और लचरागढ़ क्षेत्र में प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया. प्रशिक्षण केंद्र में विधायक मत से नई मशीन दी गई हैं. अधिक से अधिक संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां प्रशिक्षण के लिए आए. योग्य प्रशिक्षकों के द्वारा केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका सीधा लाभ बच्चों को मिलेगा. हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कटिबध है. उन्होंने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयासरत हूं.

    सिलाई प्रशिक्षण महिला विकास केन्द्र लचरागढ़ की प्रशिक्षक सह सिस्टर सेलेस्टीना टोप्पो ने बताया कि इस क्षेत्र में रोजगार के नए-नए साधन उपलब्ध करवाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की आवश्यकता थी. इसलिए हमने विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी से आग्रह किया. जिस पर त्वरित कार्य करते हुए विधायक ने अपने मद से सिलाई मशीन और सिलाई प्रशिक्षण से जुड़ी अन्य सामग्री उपलब्ध कराई. उनके सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए का हृदय से धन्यवाद करते हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, 15 सुत्री जिला सदस्य क्लेमेंट टेटे, पंचायत समिति सदस्य फुलकेरिया डांग, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस जमीर अहमद, टी टाँगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, जिला सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस जमीर हसन, टी टाँगर प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस मो वाहिद, अमृत डुंगडुंग, मो शाहबाज, संत अन्ना स्कूल की समस्त शिक्षक, सिस्टर सिलबिना टोप्पो, सिस्टर मारियाना कंदीर, सिस्टर रेशमा डुंगडुंग, सिस्टर शशि किरण तिर्की, सिस्टर तरशिला लकड़ा सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे.

    आज की खबर करंट न्यूज कोलेबिरा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नमन विक्सल कोनगाड़ी न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिमडेगा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमकर संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बोले संदेश एक्का- हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान
    Next Article मोबाईल चोरी करते हुए धराया चोर, स्थानीय लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.