Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख 40 हजार कैश के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख 40 हजार कैश के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुए जामताड़ा साइबर पुलिस ने जिले के बिंदापाथर थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसपी अनिमेष नैथानी ने इसका खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उक्त गांव से साइबर अपराध को अंजाम दिए जाने की सूचना मिल रही थी. जिस पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से साइबर डीएसपी मजरूल होदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने सूचना के अनुसार जगन्नाथपुर गांव में छापेमारी की, जहां से संजीत मंडल और जितेन गोरांय को साइबर अपराध करते रंगे हाथ पकड़ा गया. एसपी ने बताया कि इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 2/ 24 दर्ज किया गया है. बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से आठ एंड्राइड मोबाइल फोन, नौ फर्जी सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, एक राशन कार्ड और 10 लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं.

    व्हाट्सएप कॉल से स्क्रीन शेयर करवा कर सारी गुप्त जानकारी प्राप्त करते थे

    एसपी ने बताया कि एटीएम कार्ड बंद होने, आधार कार्ड को लिंक करने के नाम पर लोगों को कॉल करके उनसे बैंक संबंधित विवरणी, एटीएम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर व्हाट्सएप कॉल से स्क्रीन शेयर करवा कर बैंक संबंधी सारी गुप्त जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त जितेन गोरांय पहले भी कांड संख्या 52/18 और 48/21 में वांछित रहा है और जेल भी जा चुका है. बताया कि जितेन जेल से लौट के बाद दोबारा साइबर अपराध के क्षेत्र में काम करता रहा है. इसने अपने नए-नए ग्रुप भी बनाए हैं जिस पर अभी जांच चल रही है.

    छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित

    इनके सिमों की प्राथमिक जांच से पता चला की इनका कार्य क्षेत्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में रहा है. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध उन्मूलन के क्षेत्र में हमारा प्रयास निरंतर जारी है. ज्यादा से ज्यादा मामलों का उद्वेदन कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रहे हैं . उन्होंने कहा कि छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नागेश्वर साव, महेश मुंडा, रजनीश आनंद, प्रणेश सत्यम के अलावा आरक्षी विष्णु मांझी, अभय कुमार मिश्रा, सतीश मुर्मू, चंदन कुमार मिश्रा, रविंद्र ठाकुर आदि शामिल थे.

    ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रांची डीसी ने की बैठक, दिए कई निर्देश

    आज की खबर आंध्र प्रदेश एसपी एसपी अनिमेष नैथानी करंट न्यूज छत्तीसगढ़ छापेमारी जगन्नाथपुर गांव जामताड़ा जामताड़ा साइबर पुलिस जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डीएसपी मजरूल होदा डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मध्य प्रदेश मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज साइबर अपराधी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमकर संक्रांति इस बार रवि योग में, सुख और समृद्धि का है परिचायक : आचार्य प्रणव मिश्रा
    Next Article आयुष्मान खुराना के हाथ लगी ‘दादा’ की बायोपिक, इस माह से शुरू होगी शूटिंग

    Related Posts

    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    झारखंड

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    Latest Posts

    कनाडा पहुंचे PM मोदी, ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन

    June 17, 2025

    तेहरान में भारतीयों के लिए चेतावनी, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.