Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 6:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»हिटमैन रोहित का शतक, सीरीज पर भारत का कब्जा
    खेल

    हिटमैन रोहित का शतक, सीरीज पर भारत का कब्जा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बेंगलुरु। उपकप्तान एवं ओपनर रोहित शर्मा (119) के 29वें शतक और उनकी कप्तान विराट कोहली (89) के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और अंतिम वनडे में रविवार को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।

    भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से हारने के बाद शानदार वापसी की और अगले राजकोट तथा बेंगलुरु में दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने धुरंधर बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ (131) के नौंवें शतक से 50 ओवर में नौ विकेट पर 286 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन रोहित के शतक और विराट के बेहतरीन अर्धशतक ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया। भारत ने 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 289 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

    रोहित ने 128 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 119 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच बने। रोहित का यह 29वां शतक था और अपनी पारी का चौथा रन बनाने के साथ उन्होंने वनडे में 9000 रन पूरे कर लिए। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 20वें बल्लेबाज बन गए।

    विराट अपना 44वां शतक बनाने से मात्र 11 रन दूर रह गए लेकिन उन्होंने वनडे में फिफ्टी प्लस स्कोर का शतक पूरा कर लिया और साथ ही कप्तान के रूप में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट ने 91 गेंदों पर 89 रन में आठ चौके लगाए।
    भारत ने इस तरह ऑस्ट्रेलिया से पिछली वनडे सीरीज में मिली 2-3 की हार का बदला चुका लिया। रोहित के शतक और विराट के अर्धशतक के अलावा ओपनर लोकेश राहुल ने 19, श्रेयस अय्यर ने नाबाद 44 और मनीष पांडेय ने नाबाद आठ रन बनाये। पांडेय ने जोश हेजलवुड पर भारत के लिए विजयी चौका मारा।
    भारत ने इस मुकाबले में शिखर धवन के चोटिल होने के कारण ओपनिंग में उनकी जगह लोकेश राहुल को वापस ओपनिंग में उतारा। शिखर ने पिछले मैच में 96 रन बनाये थे। पिछले दो मैचों में सस्ते में आउट होने वाले रोहित ने इस बार अपना रौद्र रूप दिखाया और ऑस्ट्रेलिया के तेज तथा स्पिन आक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
    रोहित ने अपना 29वां वनडे शतक बनाकर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। उन्होंने वनडे में पहले 9000 रन पूरे किये और फिर 29वें शतक के साथ सर्वाधिक वनडे शतक बनाने में चौथे स्थान पर पहुंच गए। रोहित ने राहुल के साथ ओपनिंग में 69 रन जोड़े। राहुल ने 27 गेंदों में दो चौकों की मदद से 19 रन बनाये।
    उपकप्तान ने फिर अपने कप्तान के साथ शतकीय साझेदारी की और भारत को जीत की राह पर डाल दिया। रोहित का विकेट 37वें ओवर में 206 के स्कोर पर गिरा। रोहित को लेग स्पिनर एडम जम्पा ने चौथी बार अपना शिकार बनाया। विराट ने फिर अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़कर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। विराट को हेजलवुड ने बोल्ड किया जब वह अपने शतक से 11 रन दूर थे। विराट का विकेट 274 के स्कोर पर गिरा। अय्यर और पांडेय ने भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचाया। अय्यर ने फॉर्म में वापसी करते हुए 35 गेंदों पर नाबाद 44 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया। पांडेय ने नाबाद आठ रन में दो चौके लगाए।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत एनपीए लोन मामले में दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष पर
    Next Article रांची सहित पूरे राज्य में बदला मौसम, सुबह में कोहरा और धुंध,रबी फसल को मिलेगा लाभ

    Related Posts

    खेल

    भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सिराज के पांच विकेट ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

    August 4, 2025
    खेल

    एशिया कप 2025: दुबई और अबू धाबी में होंगे मुकाबले, भारत-पाकिस्तान इस दिन भिड़ेंगे

    August 3, 2025
    खेल

    WCL 2025 फाइनल : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, एबी डी विलियर्स के शतक ने मचाया धमाल; सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल

    August 3, 2025
    Latest Posts

    CCL परिवार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025

    सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि…

    August 4, 2025

    भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सिराज के पांच विकेट ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

    August 4, 2025

    शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर, रांची समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि

    August 4, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची सर गंगाराम अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.