Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 5:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची सहित पूरे राज्य में बदला मौसम, सुबह में कोहरा और धुंध,रबी फसल को मिलेगा लाभ
    झारखंड

    रांची सहित पूरे राज्य में बदला मौसम, सुबह में कोहरा और धुंध,रबी फसल को मिलेगा लाभ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पिछले दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। रविवार की सुबह में घने कोहरे और धुंध छाया था। इसके बाद हल्की बारिश हुई। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे ठंड बढ़ गयी है।

    मौसम विभाग के अनुसार अभी झारखंड के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसी वजह से बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही पूरा धुंध घेरे हुआ है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक कुमार आनंद ने रविवार को बताया कि अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। 20 जनवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने वाला है। इस वजह से 23 जनवरी तक सुबह में कोहरे के बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस वजह से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरने के आसार है।

    मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से मौसम साफ होने के आसार हैं। सुबह में कोहरे औ दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। 20 जनवरी को सुबह में घना कोहरा और धुंध रहेगा और दिन में धूप खिलने के आसार है।

    तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने जाती हुई ठंड को एक बार फिर वापस ला दिया। 15 जनवरी के बाद से ही ठंड में कुछ कमी आयी थी, पर रविवार की शाम हुई बारिश के कारण एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गयी है। वैसे तो शनिवार से ही आसमान में बादल छाये हुए थे, पर रविवार की शाम कुछ देर तक अच्छी बारिश हुई। जिला मुख्यालय में सुबह में भी कुछ देर हल्की बारिश हुई थी, पर शाम को तोरपा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। जाड़े के दिनों में कुछ दिनों के अंतराल में हो रही बारिश से लोगों को परेशानी हो रही है, पर इस बारिश से किसान काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इससे रबी फसल को काफी लाभ होगा, पर बेमौसम बरसात से उन किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर दिखने लगी, जिनके धान की फसल अब भी खलिहानों में पड़ी है। पानी से धान के खराब होने की आशंका किसान जताते हैं।  

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिटमैन रोहित का शतक, सीरीज पर भारत का कब्जा
    Next Article राजस्थान: कार-ट्रक की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.