Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राष्ट्रीय पार्टियों के लोग दिल्ली से सरकार चलाते हैं : एनोस एक्का
    झारखंड

    राष्ट्रीय पार्टियों के लोग दिल्ली से सरकार चलाते हैं : एनोस एक्का

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2023Updated:December 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: पूर्व मंत्री एनोस एक्का ग्रामीणों की समस्या को लेकर कोलेबिरा प्रखण्ड के अघरमा पंचायत के सोखाटोली गांव पहुंचे. इस दौरान पूर्व मंत्री ने विभिन्न टोलो से आए ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी आदि की समस्याओं से उन्हे अवगत कराया. ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि छोटा ट्रांसफार्मर होने के कारण हमेशा बिजली की समस्याएं बनी रहती है. किसान अपने खेत में पानी नहीं पटा पाते हैं. वहीं बच्चे अंधेरे में पढ़ने पर विवश हैं. एक महिला ने बताया बाजार से जब घर आते हैं तो घर अंधेरा रहता है. मिट्टी तेल भी मात्र 2 लीटर मिलती है, जिससे पूरा महीना नहीं चल पाता है और हम लोगों को अंधेरा में रहना पड़ता है. वहीं विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों ने एनोस एक्का को बिजली की समस्या को तत्काल हल करने की गुजारिश की. साथ ही यह भी कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई पर समस्या का समाधान नहीं हुआ.

    राष्ट्रीय पार्टियां जाति धर्म के नाम पर वोट मांगती है : एनोस

    इस दौरान पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने लोगों की परेशानी को गहराई से लेते हुए कहा वे जल्द इस समस्या के लिए अधिकारियों से बात करेंगे और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का काम हर हाल में करेंगे. उन्होंने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर आप सभी मतदान करें. राष्ट्रीय पार्टियां जाति धर्म के नाम पर वोट मांगती है और सरकार बनने के बाद आपके गांव तक नहीं पहुँचती है. उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है. सरकार बने हुए 4 साल हो गए पर ग्रामीण छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जूझ रहे हैं. यह बहुत शर्मनाक बात है. आप हमारा साथ दे ताकि आपके गांव में ही आप सभी से मिल बैठकर गांव में ही समस्या का समाधान होगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों के लोग आपके गांव नहीं आते, दिल्ली से सरकार चलाते हैं. आपका अगर कोई भला कर सकता है तो वह आपके गांव घर की पार्टी झारखंड पार्टी ही है.

    ये भी पढ़ें: पुलिस ने बीजेपी नेता के पॉल्ट्री फार्म पर मारा छापा, शराब की 14 हजार बोतलें बरामद

    आज की खबर करंट न्यूज कोलेबिरा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व मंत्री एनोस एक्का मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में पड़ोसी ने किया हमला, SNMMCH में भर्ती
    Next Article 20 वर्षों तक पूर्व सरकार ने केवल जेब भरने का काम किया : सीएम

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.