Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 12:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लापरवाही : सुरक्षा में तैनात जवान के सामने दीवार फांद कर भागा बाल कैदी, हत्या-लूट समेत आधा दर्जन मामलों में है संलिप्त
    झारखंड

    लापरवाही : सुरक्षा में तैनात जवान के सामने दीवार फांद कर भागा बाल कैदी, हत्या-लूट समेत आधा दर्जन मामलों में है संलिप्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बाल सुधार गृह की सुरक्षा में आये दिन लापरवाही बरती जा रही है। सुरक्षा में तैनात जवानों के सामने से बाल कैदी भाग जा रहे है। पूर्व में भी कई बार सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए बाल कैदी का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़ा है। ऐसा ही फिर एक मामला मंगलवार की देर शाम आया है। यहाँ हत्या, आर्म्स एक्ट और चाेरी समेत आधा दर्जन कांड को अंजाम देने के आरोप में पकड़ा गया बाल कैदी मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे डुमरदग्गा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हो गया। बाल कैदी ने भागने के लिए वाॅलीबाॅल नेट का सहारा लिया है। फिर करीब 15 फीट ऊंची दीवार से फांदकर भागने में सफल रहा। बाल कैदी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ऑफिसर में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी बाल।सुधार गृह पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। रांची पुलिस के कई जवानों को बाल कैदी को ढूंढने में लगा दिया गया। पुलिस उसे रिमांड हाेम के आस-पास स्थित दुकान, घराें में खाेजती रही, लेकिन अहले सुबह तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

    हत्या, लूट समेत कई कांडों में संलिप्त था फरार बाल कैदी
    सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे ने बताया कि बाल कैदी हत्या, चाेरी और आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन कांड में शामिल रहा है। 5 दिसंबर 2019 काे उसे रिमांड हाेम भेजा गया था। देर शाम उसने वॉलीबाॅल खेलने के लिए इस्तेमाल हाेने वाले नेट काे बाल सुधार गृह के बाउंड्रीवॉल के सहारे लगे कंटीले तार से फंसा दिया और वहां से छलांग लगाकर सड़क की ओर फरार हाे गया। इस दाैरान जवान की नजर उसपर पड़ी, तो शाेर मचाते हुए उसके पीछे भागा। लेकिन तबतक वह किधर भागा कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि कोई बाल कैदी इतनी ऊंची बॉन्ड्री वॉल को फांदकर भाग सकता है इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। उसे पकड़ने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।

    इन-इन मामलों में संलिप्त रहा है फरार बाल कैदी
    रांची पुलिस के अनुसार बाल सुधार गृह से फरार बाल कैदी के खिलाफ जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में लखन यादव हत्याकांड, पुंदाग थाना क्षेत्र स्थित सेल सिटी से बाइक चोरी, जाेन्हा थाना क्षेत्र में स्कूटी लूट, दशम फाॅल थाना क्षेत्र में बाइक चाेरी व अवैध हथियार के साथ पकड़ाने का मामला दर्ज है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में करारी हार से कराहती भाजपा को मजबूत ‘खेवनहार’ की तलाश, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article सेना दिवस पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल रावत के साथ युद्ध स्मारक पहुंचे तीनों सेना प्रमुख, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जामताड़ा

    घाटशिला उपचुनाव : जयराम महतो ने स्कॉर्पियो पर चढ़कर किया प्रचार, शोकॉज नोटिस जारी

    October 22, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : हथियार जमा करने की अंतिम चेतावनी, 28 अक्टूबर तक का समय

    October 22, 2025
    झारखंड

    झारखंड में आज साफ रहेगा मौसम, छठ पूजा में बारिश की संभावना

    October 22, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव : जयराम महतो ने स्कॉर्पियो पर चढ़कर किया प्रचार, शोकॉज नोटिस जारी

    October 22, 2025

    तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान : जीविका दीदियों को सरकारी कर्मी का दर्जा, 30 हजार वेतन और ब्याज मुक्त ऋण

    October 22, 2025

    भारतीय रेलवे के बर्थ नियम : लोअर और मिडिल बर्थ के इस्तेमाल का सही तरीका जानें

    October 22, 2025

    गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, क्या बोले… जानें

    October 22, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : हथियार जमा करने की अंतिम चेतावनी, 28 अक्टूबर तक का समय

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.