Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन, एनडीआरएफ की टीम ने किया अभ्यास
    झारखंड

    बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन, एनडीआरएफ की टीम ने किया अभ्यास

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रांची के अध्यक्ष सह विभागीय सचिव के निर्देशानुसार गुरुवार को सूबे के सभी जिलों में बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया. इसी क्रम में बोकारो जिले में भी गरगा डैम के निचले स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया. मॉक अभ्यास का पर्यवेक्षण कार्य अनुमंडल पदाधिकारी चास  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में हुआ. इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, अपर समाहर्ता मेनका, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास मिथिलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे.

    मॉक अभ्यास का संचालन जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने किया. मॉक अभ्यास में बाढ़ आपदा के परिदृश्य को स्थापित किया गया. गरगा डैम समीप स्थित नरकेरा ग्राम में अचानक डैम का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बाढ़ के पानी में तीन युवक डूबने लगे और बचाव – बचाव चिल्ला रहे हैं. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित गोताखोरों के टीम द्वारा सुरक्षा कवच का इस्तेमाल करते हुए सभी का बचाव किया. जहां एनडीआरएफ के टीम द्वारा सभी को मेडिकल कैंप लाया गया.  कैंप में तैनात चिकित्सक ने सभी घायलों का स्वास्थ्य जांच किया, इस दौरान पारा मेडिकल स्टाफ द्वारा फास्ट ऐड की सेवा दी गई. एक की स्थिति चिंताजनक होने के कारण एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहीं, अन्य ग्रामीणों को नागरिक सुरक्षा/नेहरू युवा केंद्र स्वयं सेवकों/एनडीआरएफ टीम द्वारा चिन्हित राहत केंद्र महिला  पॉलिटेक्निक कालेज बोकारो पहुंचाया गया.

    पूरी गतिविधि पर सभी वरीय पदाधिकारी नजर बनाएं हुए थे. सभी प्वाइंट्स के लिए पर्यवेक्षण पदाधिकारी नियुक्त किया गया था. इंसीडेंट कमांड पोस्ट से अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, मंचन क्षेत्र से अपर नगर आयुक्त  सौरव कुमार भुवनिया, समेकित जिला नियंत्रण कक्ष से अपर समाहर्ता  मेनका, सदर अस्पताल से सिविल सर्जन डा. दिनेश कुमार, राहत आश्रय से प्रखंड विकास पदाधिकारी चास मिथिलेश कुमार आदि नजर बनाएं हुए थे. पूरी टीम ने समन्वय के साथ काम किया.

    मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार आज बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय माक अभ्यास का आयोजन किया गया.  पूरी टीम की तत्परता के कारण मॉक अभ्यास सफल रहा, इस दौरान आपदा प्रबंधन के सभी आयामों का अनुपालन किया गया.

    मॉक अभ्यास में जिला पुलिस, एनडीआरएफ की 09 वी. बटालियन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की जिला इकाई, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की जिला इकाई, सिविल डिफेंस, नेहरू युवा केंद्र स्वयं सेवक, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, सीटीपीएस, बीटीपीएस, पेयजल स्वच्छता विभाग,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,स्थानीय गोताखोर आदि शामिल हुए.

    ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

    आज की खबर एनडीआरएफ करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बाढ़ आपदा बोकारो मुख्य समाचार मॉक अभ्यास लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंतोष नायक का अनिश्चितकालीन धरना 16वें दिन भी जारी, डॉक्टरों की टीम ने किया जांच
    Next Article 11 एसडीओ का तबादला व पदस्थापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.