Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»RAC भी है टिकट तो रेलवे देगा चादर, तकिया और कंबल
    ट्रेंडिंग

    RAC भी है टिकट तो रेलवे देगा चादर, तकिया और कंबल

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023Updated:December 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बेलरोल के नियमों में बदलाव किया है. अब टिकट RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) रहने पर भी रेलवे यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल मिलेगा. गौरतलब है कि बहुत से ऐसे रेलवे के यात्री होते हैं जिनका टिकट कंफर्म नहीं होता और उनका टिकट आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) श्रेणी में कंफर्म हो पाता है. ऐसे में यात्री को साइड लोअर बर्थ उपलब्ध कराई जाती है. जिस पर एक साथ दो यात्रियों का टिकट कंफर्म किया जाता है. ताकि साइड लोअर बर्थ को चेयर में बदलकर इस पर बैठ जा सके और यात्रा को कंप्लीट किया जा सके. ऐसे यात्रियों को एसी कोच में बेडरोल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती थी. जिससे उनको सफर करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था.

    लेकिन RAC वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने अपने सभी जोन के जनरल मैनेजर को विगत 18 दिसंबर 2023 को इस बात का पत्र जारी किया है कि आरएसी टिकट धारकों को भी यात्रा के दौरान कंप्लीट बेडरोल किट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. इस पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि आरएसी टिकट धारकों से भी बेडरोल किट का किराया टिकट के साथ ही वसूल किया जाता है. लिहाजा एकसी क्लास में यात्रा करने वाले आरएसी टिकट धारकों को भी बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाए. पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह सुविधा एसी चेयर कार यात्रियों के लिए नहीं है.

    इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एसी क्लास में सफर करने वाले आरएसी टिकट धारकों को कंप्लीट बेडरोल किट उपलब्ध कराए जाने के संदर्भ में मंत्रालय द्वारा पत्र प्राप्त हुआ है. जिस पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

    क्यों मिलता है बेडरोल?

    दरअसल, पहले आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बेड रोल की सुविधा नहीं दी जाती थी. जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत होती थी. AC कोच में बेडरोल न मिलने से यात्री ठंड से परेशान हो जाते थे. जिसको संज्ञान में लेते हुए रेलवे बोर्ड ने 2017 में आरएसी के दोनों यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा शुरू कर दी.

    इसे भी पढ़ें: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया मैसेज, चलाया नशा मुक्ति अभियान

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानवाधिकार सहयोग संघ का सम्मेलन, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
    Next Article जीवन ज्योति दिव्यांग स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों संग किया क्रिसमस सेलिब्रेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.