Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 7:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में किसी भी सूरत में लागू नहीं होगा एनआरसी
    बिहार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में किसी भी सूरत में लागू नहीं होगा एनआरसी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधानमंडल में साफ शब्दों में कहा कि बिहार में किसी भी हाल में एनआरसी लागू नहीं होगा। सोमवार को बिहार विधानमंडल के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनआरसी का तो यहाँ सवाल ही पैदा नहीं होता। जब केंद्र में राजीव गांधी की सरकार थी तब असम के संदर्भ में एनआरसी की बात हुई थी। देश के संदर्भ में एनआरसी की बात तो कभी हुई ही नहीं। देश में एनआरसी लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। हमें तो इस बात का कोई अहसास तक नहीं है कि अनावश्यक रूप से एनआरसी देश में कहीं आ सकता है। एनआरसी के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी बात रख चुके हैं। ऐसे में एनआरसी पर चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है।

    बता दें कि सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर जदयू में दो फाड़ जैसी स्थिति है। प्रशांत किशोर जहां सीएए और एनआरसी की मुखालफत कर रहे हैं वहीं पार्टी के दूसरे नेता सीएए के पक्ष में हैं। रविवार को पीके ने ट्वीट कर कहा था कि बिहार में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होगा। पीके ने सीएए का विरोध करने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी को धन्यवाद भी दिया जबकि जदयू महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि लोगों को सीएए और एनआरसी से डरने की जरूरत नहीं है। सीएए को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। ये कानून नागरिकता देने वाला है, किसी का अधिकार छीनने वाला नहीं। एनआरसी पर आरसीपी ने कहा जो अभी आया ही नहीं उसका विरोध समझ से परे है। नीतीश के रहते बिहार में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।

    एनपीआर के मुद्दे पर हो चर्चा

    नीतीश कुमार ने कहा कि इन दिनों जनगणना पर बहस छिड़ी हुई है। वर्ष 2010 में जो एनपीआर हुआ था उस पर राज्य सरकार ने तो पहले ही सहमति दे दी है। लेकिन, अब यह बात सामने आ रही है कि एनपीआर में अन्य चीजों के बारे में भी पूछा जा रहा है। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। अभी जल-जीवन-हरियाली और मानव श्रृंखला के काम में लगे हैं। मानव श्रृंखला बनने के बाद एनपीआर के मुद्दे पर लंबी चर्चा होगी। हम हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

    केंद्र से जातीय आधारित जनगणना कराने की मांग

    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांग की है कि एक बार जातीय आधारित जनगणना होनी चाहिए। नीतीश ने कहा कि 1930 में आखिरी बार जातीय आधारित जनगणना हुई थी। 2010 में जनगणना के साथ ही जातियों की भी गणना की मांग उठी थी। धर्म के आधार पर तो जनगणना हो जाती है लेकिन जातियों के बारे में तथ्य सामने नहीं आ पाते। हम केंद्र सरकार को अपनी राय देंगे। जातीय आधारित जनगणना में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीरः तीन किलो आईईडी बरामद, आतंकियों ने रची सेना के काफिले को उड़ाने की साजिश
    Next Article पाकुड़ : मनरेगा जेई के खिलाफ राशि हड़पने का मामला दर्ज, जांच

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025
    बिहार

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025
    बिहार

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.