Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकताः राज्यपाल
    शिक्षा

    विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकताः राज्यपाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2023Updated:December 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किये गए ‘विकसित भारत @2047: Voice of Youth’ कार्यक्रम के अवसर पर सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिक्षाविदों के संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है. प्रधानमंत्री के प्रयास से भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है. प्रधानमंत्री निरंतर प्रयासरत है कि इस देश का प्रत्येक व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध हो. अमृतकाल में भारत कई मोर्चों पर तेजी से प्रगति कर रहा है. समग्र शिक्षा जैसी योजनाओं के तहत बुनियादी ढांचे का व्यापक विस्तार किया गया है. इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख, शिक्षाविद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

    शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्तरिक्ष, कृषि, उद्योग, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास ही विकसित भारत का लक्ष्य

    राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत @2047 का लक्ष्य देश का प्रत्येक क्षेत्र में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्तरिक्ष, कृषि, उद्योग, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास है. हम भारत को पुनः ‘विश्वगुरु’ के रूप में देखना चाहते हैं, अपने राष्ट्र को विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में देखना चाहते हैं जो दूसरे के प्रति भी करुणा रखता है. कोरोना महामारी काल में हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से ही बहुत कम समय में कोविड टीका विकसित किया गया. हमारे देश के लोगों का न केवल वृहत पैमाने पर टिकाकरण हुआ, बल्कि मानवता की रक्षा के लिए अन्य कई देशों को निःशुल्क टीका भेजा गया.

    झारखण्ड विकसित तभी होगा, जब यहां के लोग विकसित होंगे

    उन्होंने कहा कि 2047 में सभी क्षेत्रों में समग्र विकास करना है और विकास के इस परिभाषा को गढ़ने में हमारे शैक्षणिक संस्थानों को आगे बढ़कर योगदान करना होगा तथा विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करना होगा. उन्होंने विश्वविद्यालय में स्वच्छ वातावरण की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी संसाधन होने के पश्चात भी यथोचित विकास नहीं हो पाता है क्योंकि वहां पर सही मायने में प्रेरक अपनी भूमिका नहीं निभा पाते हैं. आज प्रधानमंत्री सबसे बड़े प्रेरणास्रोत है और इस कारण संसाधनों का सही उपयोग हो पा रहा है और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं. उन्होंने कहा कि झारखण्ड विकसित तभी होगा, जब यहां के लोग विकसित होंगे और यहां के लोग तभी विकसित होंगे जब प्राकृतिक संसाधनों का समुचित लाभ उन तक पहुंच पाएगा. इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी के समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

    इनकी रही मौजूदगी

    उक्त अवसर पर आयोजित वृहत कार्यशाला में निदेशक, आईआईएम रांची डॉ दीपक श्रीवास्तव, झारखंड युनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रो डीके सिन्हा, रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, संकायाध्यक्ष, वानिकी, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ एमएस मलिक, प्राचार्य, रांची महिला महाविद्यालय, रांची डॉ सुप्रिया, इक्फ़ाई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमण कुमार झा आदि समेत कई शिक्षाविदों ने विकसित भारत @2047 पर अपने विचार प्रकट किये.

     

     

     

    Agriculture education health Industry Johar Live News Update Ranchi Update Space Sports अन्तरिक्ष उद्योग कृषि खेल जोहार लाइव शिक्षा स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल
    Next Article नव विवाहिता का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.