Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सांसद धीरज साहू कैश कांडः कहीं कांग्रेस के लिए भारी न पड़ जाये, भाजपा को मिल गया बड़ा मुद्दा
    ट्रेंडिंग

    सांसद धीरज साहू कैश कांडः कहीं कांग्रेस के लिए भारी न पड़ जाये, भाजपा को मिल गया बड़ा मुद्दा

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2023Updated:December 9, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से अभी तक उबर भी नहीं पायी थी कि सांसद धीरज साहू कैश कांड ने कांग्रेस को नया टेंशन दे दिया है. पूरे देश में धीरज साहू कैश कांड को लेकर सियासत शुरू हो गयी है. भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. भाजपा ने यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार के साथ पुराना नाता रहा है. तमाम तरह की बातें हो रही हैं लेकिन कांग्रेस आलाकमान पूरी तरह से चुप्पी साध ली है. अब तो चर्चा यह है कि झारखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव कहीं कांग्रेस को भारी न पड़ जाये. यही, नहीं सांसद धीरज साहू ने भी मीडिया से खुद किनारा कर लिया है. इस मामले पर सांसद धीरज साहू भी कुछ नहीं बोल रहे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वे दिल्ली में ही हैं. वहीं दूसरी ओर भाजपा लगातार कांग्रेस पर अटैकिंग मोड में दिख रही है. कांग्रेस के बहाने भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी अपना निशाना साध रही है. अब भाजपा इस मामले को भुनाने में जुट गयी है. झारखंड से लेकर दिल्ली तक भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है.

    क्या कह रही है झारखंड भाजपा

    झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक साथ दो निशाने किये हैं कांग्रेस के बहाने उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आड़े हाथों लिया है. कहा है कि सांसद धीरज साहू के पास से जो बेहिसाब पैसे बरामद हुए हैं उससे कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ हेमंत सोरेन का भी जुड़ाव है. पार्टी ने 15 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र में भी मामले पर हंगामा करने की मूड में है. उन्होंने यह भी कहा है कि जो पैसे मिले हैं वो राज्य की जनता की गाढ़ी कमायी है.

    दिल्ली भाजपा भी है तैयार

    पांच राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब मोदी-शाह ने झारखंड को भी रडार पर ले लिया है. इसका अंदेशा उस वक्त हो गया जब प्रधानमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर अपनी भावनाओं से देश की जनता को अवगत करा दिया है. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जनता का पाई-पाई का हिसाब देना होगा. वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है.

    आईटी की रेड चौथे दिन यानी शनिवार को भी जारी

    इधर, कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठीकानों पर आईटी की रेड चौथे दिन यानी शनिवार को भी जारी रहा. बताया जा रहा है कि आईटी के पदाधिकारी जेरॉक्श मशीनें लेकर ठीकानों पर पहुंचे हैं. छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये हैं. धीरज साहू के ठीकानों से मिले दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. बैंक खातों की भी डिटेल भी मिले हैं जिसे खंगाले जा रहे हैं.

    धीरज साहू ने 2.36 करोड़ का कर्ज बताया था

     सांसद धीरज साहू ने वर्ष 2018 में राज्यसभा चुनाव के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने जो शपथ पत्र चुनाव आयोग को दिया था, उसमें अपनी संपत्ति 34 करोड़ रुपये बताई थी. उन्होंने खुद पर 2.36 करोड़ रुपये का कर्ज भी घोषित किया था. जबकि वित्त वर्ष 2016-17 के इनकम टैक्स रिटर्न  में उन्होंने अपनी आमदनी 1 करोड़ रुपये से अधिक बतायी थी.

    इसे भी पढ़ें : पीएम ने किया ट्वीट- ‘जनता से जो लूटा है, पाई-पाई लौटानी पड़ेगी…’

    #Jharkhand News Bjp cash scandal Congress Dheeraj Sahu Don't be overwhelmed Johar Live MP News Update ranchi news Trying to compare कांग्रेस कैश कांड जोहार लाइव झारखंड न्यूज तुल देने में लगी धीरज साहू न्यूज अपडेट भाजपा भारी न पड़ जाये रांची न्यूज सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं का जल्द होगा निराकरण, स्कॉलरशिप हेल्पलाइन जारी
    Next Article लोहरदगा में आयकर विभाग की छापेमारी खत्म, बैग में नोट व कागजात लेकर लौटी टीम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.