Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएम ने किया ट्वीट- ‘जनता से जो लूटा है, पाई-पाई लौटानी पड़ेगी…’
    झारखंड

    पीएम ने किया ट्वीट- ‘जनता से जो लूटा है, पाई-पाई लौटानी पड़ेगी…’

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2023Updated:December 8, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली/रांचीः झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से करोड़ों रुपए की जब्ती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्स पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि ‘जनता से जो लूटा है, पाई-पाई लौटानी पड़ेगी. यह मोदी की गारंटी है..’ झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से आईटी के अधिकारियों ने पांच-छह अलमारी से कमोबेश 220 करोड़ रुपए से ज्यादा की जब्ती हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर चुटकी ली.
    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में एक खबर साझा किया और मुस्कुराते हुए लिखा, “देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.” प्रधानमंत्री ने अपने इस ट्वीट जरिये कांग्रेस नेताओं को भी निशाने पर लिया.

    बता दें कि धीरज साहू के रिश्तेदार वर्षों से शराब के कारोबार में है. इनमें से एक कंपनी है ‘बलदेव साहू एन्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज’ 40 साल पहले इसने ओडिशा में देशी शराब बनानी शुरू की गई थी. इसी कंपनी से जुड़ी कई कंपनियां हैं – बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड, क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड. चतरा से 2 बार लोकसभा का चुनाव हार चुके धीरज साहू तीसरी बार राज्यसभा संसद बने हैं.

    ये भी पढ़ें: एम्बुलेंस में मरीज की जगह शराब की हो रही तस्करी, 9 लाख के अवैध शराब के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

     

    छापामारी तीसरे दिन भी जारी, लगभग 50 करोड़ रुपए की हो चुकी है गिनती

    ओड़िशा स्थित डिस्टिलरी समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी के लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. छापेमारी के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये बरामद किये गये हैं. 156 बैगों में सिर्फ 6/7 बैगों की गिनती की गई है, जिससे 50 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है.

    इस रेड में अब तक 210 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिल चुका है. छापेमारी की कार्रवाई बुधवार, 6 दिसंबर को शुरू हुई थी, और अभी भी जारी है. कांग्रेस सांसद के ठिकानों इतनी बड़ी संख्या में नोट मिले हैं कि अभी तक इनकी गिनती पूरी नहीं हो पाई है. आयकर विभाग बड़ी-बड़ी मशीनों के जरिए नोटों की गिनती कर रहा है. सांसद श्री साहु की करीबियों के यहां भी छापेमारी हुई है. बताया जाता है कि करीबियों के घरों से भी करोड़ो रुपए नगद मिले हैं.

    कहां-कहां पड़े हैं छापे

     आयकर विभाग की टीम ने ये छापेमारी झारखंड में धीरज साहू के पैतृक आवास पर की है. इसके अलावा विभाग की कुछ टीमें राज्य के रांची और लोहरदगा में भी कंपनी से जुड़े प्रतिष्ठानों में कार्रवाई कर रही है. ओड़िशा के संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में भी रेड की कार्रवाई चल रही है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ठिकाने पर छापा मारा गया है.

     

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य समाचार राज्यसभा सांसद धीरज साहू लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोलार्ड उखाड़ा, बोल्ट हटाना भूल गए, हादसों को दे रहे दावत
    Next Article सैनिक के बंद पड़े घर से चोरों ने उड़ाई लाखों की संपत्ति

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.