Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री केंद्र के पास बकाए का ब्रेकअप जनता को बताएं, किस मद में कितना और कब का है बकायाः बाबूलाल
    झारखंड

    मुख्यमंत्री केंद्र के पास बकाए का ब्रेकअप जनता को बताएं, किस मद में कितना और कब का है बकायाः बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नही करनी चाहिए. मुख्यमंत्री को विस्तारपूर्वक बताना चाहिये कि आखिर किस समय का, किस मद में कितना बकाया केंद्र के पास है? उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब इनकी चाल का समझ चुकी है. बाबूलाल मरांडी दुमका में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी. आदिवासी समाज पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ा है और विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी.

    आदिवासी समाज को भाजपा पर पूरा भरोसा

    उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को पूरा भरोसा हो चुका है कि भाजपा ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित और समर्पित है. भाजपा के केंद्र और राज्य की सरकारों की नीति और नीयत आदिवासियों के लिए स्पष्ट है. भाजपा सरकार तेजी से जनजाति समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य के सपनों को साकार किया. सड़क,बिजली,प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,नल से जल,आयुष्मान कार्ड,गैस सिलेंडर,प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज,पेंशन,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं जनजाति समाज के घरों तक पहुंच रही है.

    गड़बड़ी नहीं की है तो क्यों घबरा रहे हैं सीएम

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है. अगर मुख्यमंत्री ने कोई गड़बड़ी नहीं की है तो क्यों घबरा रहे? जांच रुकवाने के लिए क्यों कभी हाईकोर्ट,कभी सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतनी बेमानी संपत्ति अर्जित की है कि उनके पास उसका उत्तर नही है. कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी का शाश्वत नियम है. जो गड़बड़ी करेगा उसे सजा मिलेगी ही.

    देश का जनजाति समाज अब बढ़-चढ़ कर भाजपा के साथ

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए समर्पित है. जिसके कारण देश का जनजाति समाज अब बढ़-चढ़ कर भाजपा के साथ खड़ा हो गया है. छत्तीसगढ़,राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अधिकांश आदिवासी सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत इसका ताजा उदाहरण है. कहा कि आज भाजपा की चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सभी के माध्यम से आदिवासी समाज का विकास भी हो रहा और उनका गौरव भी बढ़ रहा. जनजाति समाज की परंपरा ,संस्कृति को संरक्षित किया जा रहा.

    आज की खबर आदिवासी आयुष्मान कार्ड करंट न्यूज किसान सम्मान निधि गैस सिलेंडर जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर दुमका नल से जल न्यूज हेडलाइन पेंशन प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रधानमंत्री आवास बाबूलाल मरांडी बिजली भाजपा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधानसभा चुनाव शौचालय सड़क सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंकज मिश्रा सहित आठ लोगों के ठिकानों पर सीबीआई की रेड, अवैध खनन से जुड़ा है मामला
    Next Article स्क्रैप व्यवसायी विक्की भालोटिया के ठिकानों समेत जमशेदपुर में सात जगहों पर IT का छापा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.