Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेत खलिहान»झारखंड के किसानों को आज मिल सकती है खुशखबरी, जानें क्या है मामला
    खेत खलिहान

    झारखंड के किसानों को आज मिल सकती है खुशखबरी, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2023Updated:December 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि सरकार ने किसानों के धान खरीद का समर्थन मुल्य बढ़ाने का निर्णय लिया है. आज संभवतः कैबिनेट की बैठक में समर्थन मुल्य पर धान खरीदारी मामले पर मंजूरी मिल सकती है . मंजूरी मिलने के बाद इसकी घोषणा कर दी जायेगी. जानकारी के मुताबिक, लैंपस के माध्यम से धान की खरीदी 15 दिसंबर के बजाय 20 दिसंबर के आसपास की जाएगी. बताया जाता है कि किसानों की मांग पर सरकार ने समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया है. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कल हुए टैक्स से संबंधित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बारे में संकेत दे दिया है. उन्होंने बताया है कि बाजार मूल्य और सरकारी समर्थन मूल्य एक समान रहने से किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकारी दर बढ़ाने की मांग की गयी थी, जिस पर सैद्धांतिक सहमति मिल गयी है. फिलहाल धान खरीद की सरकारी दर 2050 रुपये प्रति क्विंटल है.

    कम बारिश के कारण उपज में कमी की आशंका जतायी गयी

    राज्य में लगातार दूसरे साल कम बारिश के कारण धान के आच्छादन में कमी को देखते हुए उपज में कमी की आशंका जतायी गयी है, जिसे देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इस साल पिछले वर्षों की तुलना में धान खरीद का लक्ष्य कम रखने की तैयारी कर रहा है. पिछले वर्ष 2022-23 में विभाग ने पहले 80,00,000 क्विंटल का लक्ष्य रखा था, जिसे बाद में घटाकर 36,30,000 कर दिया गया. इसके बावजूद मात्र 1716078.88 क्विंटल ही खरीद हो सकी. लेकिन इस बार विभाग ने लक्ष्य संतुलित रखने का फैसला लिया है.

    इसे भी पढ़ेंःअब कैशकांड में सीबीआई करेगी अमित अग्रवाल से पूछताछ, 5 दिनों की रिमांड मंजूर

    आपूर्ति किसान खाद्य खुशखबरी जोहार लाइव फसल रांची अपडेट रांची न्यूज समर्थन मुल्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 07 December 2023: किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article अनुमुला रेवंत रेड्डी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, सीएम हेमंत सोरेन को भी भेजा निमंत्रण

    Related Posts

    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    गढ़वा

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026
    Latest Posts

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.