Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»जुबिन गर्ग मौत मामला : बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी गिरफ्तार, आयोजक पर जहर देने का आरोप
    मनोरंजन

    जुबिन गर्ग मौत मामला : बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी गिरफ्तार, आयोजक पर जहर देने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2025Updated:October 4, 2025No Comments3 Mins Read57
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जुबिन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : असम के प्रसिद्ध गायक और सांस्कृतिक आइकन जुबिन गर्ग की सिंगापुर में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महांता पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गोस्वामी को भी असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक चार लोग हिरासत में हैं।

    बैंडमेट का चौंकाने वाला आरोप

    शेखर ज्योति गोस्वामी ने जांच एजेंसियों को बताया कि सिंगापुर के पैन पैसिफिक होटल में वे और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा साथ रुके थे। यॉट ट्रिप के दौरान शर्मा ने नाविक से जबरन कंट्रोल छीन लिया, जिससे नाव समुद्र में डगमगाई और सबकी जान खतरे में पड़ गई। गोस्वामी के अनुसार, शर्मा ने एनआरआई तन्मय फुकन से ड्रिंक का इंतजाम न करने को कहा, क्योंकि वह खुद पेय पदार्थ देगा। जब जुबिन पानी में सांस लेने के लिए जूझ रहे थे, तब शर्मा चिल्ला रहा था, “जाबो दे, जाबो दे” यानी “उसे जाने दो”। गोस्वामी ने कहा कि जुबिन प्रोफेशनल स्विमर थे और उन्होंने खुद शर्मा को तैराकी सिखाई थी, इसलिए डूबने से मौत संभव नहीं। उनका दावा है कि शर्मा और महांता ने पहले से साजिश रचकर जहर दिया और सिंगापुर इसलिए चुना ताकि साजिश छिप जाए।

    मेडिकल मदद में लापरवाही

    गोस्वामी ने आगे कहा कि घटना के बाद जुबिन के मुंह-नाक से झाग निकल रहा था, लेकिन शर्मा ने इसे ‘एसिड रिफ्लक्स’ बताकर नजरअंदाज कर दिया। मेडिकल मदद नहीं बुलाई गई, जिससे मौत हो गई। शर्मा ने यॉट वीडियो न दिखाने की हिदायत दी। जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

    आरोपियों का इनकार, लेकिन सबूत मजबूत

    पूछताछ में शर्मा और महांता ने आरोपों से इनकार किया। लेकिन पुलिस के अनुसार, डॉक्यूमेंट्स, वित्तीय लेनदेन और गवाहों के बयानों से शर्मा की संलिप्तता साफ है। महांता पर अवैध संपत्ति खरीदने और 20 साल पुराने गैर-बैंकिंग कंपनी घोटाले के आरोप हैं। असम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) जोड़ दी है, जिसमें फांसी या उम्रकैद हो सकती है।

    गिरफ्तारियां और जांच

    असम पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को शर्मा और महांता को गिरफ्तार किया। गुरुवार को गोस्वामी और सह-गायिका अमृतप्रभा महांता को भी हिरासत में लिया गया। गुवाहाटी कोर्ट ने सभी को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग (आईटी) जांच में शामिल हो सकते हैं। सिंगापुर पुलिस से ऑटोप्सी रिपोर्ट मांगी गई है। जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी।

    जुबिन की मौत का बैकग्राउंड

    जुबिन गर्ग की मौत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर के लाजरस आइलैंड के पास तैरते हुए हुई। शुरुआत में डूबना बताया गया, लेकिन संदेह पर दूसरा पोस्टमॉर्टम हुआ। उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर को असम के कामरकुची गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर जांच संतोषजनक न हुई तो सीबीआई को सौंपा जाएगा।

    Also Read : भाजपा ने चुनाव आयोग को सौंपे सुझाव, एक-दो चरणों में चुनाव और केंद्रीय बलों की मांग

    sensational claim of poisoning Zubeen Garg death case: Bandmate Shekhar Jyoti Goswami arrested जहर देने का सनसनीखेज दावा जुबिन गर्ग मौत मामला : बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी की गिरफ्तारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने चुनाव आयोग को सौंपे सुझाव, एक-दो चरणों में चुनाव और केंद्रीय बलों की मांग
    Next Article सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी लापता, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.