Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»6 पुलिसकर्मी की नृसंश हत्या में शामिल था जोनल कमांडर गोदराम, सरकार ने रखा था 10 लाख ईनाम 
    Uncategorized

    6 पुलिसकर्मी की नृसंश हत्या में शामिल था जोनल कमांडर गोदराम, सरकार ने रखा था 10 लाख ईनाम 

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/पलामू। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है. पुलिस ने 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार उर्फ संजय यादव उर्फ गोदराम को झरगडा गांव से सटे झपिया पहाड़ के जंगल से पकड़ा है. बीते देर रात पलामू एसपी रेशमा रमन को मिली गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर पकड़ा है. पलामू एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गोदराम की गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर कई अन्य उग्रवादी मौके से भाग गए है. गिरफ्तार उग्रवादी गोदराम विधानसभा चुनाव 2009 में पोलिंग पार्टी को आईडी ब्लास्ट कर उड़ाने मामले में शामिल था. वहीं, वर्ष 2001 में माली थाना में हथियार लूटने के उद्देशय से 6 पुलिसकर्मी की नृसंश हत्या में भी शामिल था. इसके अलावा झारखंड-बिहार में 50 से ज्यादा मामले दर्ज है. 

    इन-इन मामलों में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है सीताराम ने

    1. वर्ष 2001 में माली थाना में हथियार लूटने के मकसद से संगठन के द्वारा छः

    पुलिसकर्मियों की नृसंश हत्या कर हथियार लूटा गया था.

    2. देव औरंगाबाद थाना अंतर्गत एक राजपुत जमींदार को मारने में शामिल थे.

    3. मोनबार में चार व्यक्ति दो महिला एवं दो पुरूष को फॉसी देने में शामिल थे.

    4. वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के समय माहुर मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत पोलींग पार्टी को आईडी ब्लाष्ट कर उड़ाने में शामिल था.

    5. वर्ष 2016 में कालापहाड़ में पुलिस पार्टी वाहन को उड़ाने में शामिल था. जिसमें आईीडी नागेन्द्र यादव के द्वारा लगाया गया था.

    6. वर्ष 2017 में कौड़िया विश्रामपुर में टीपीसी से मुठभेड में शामिल थे. जिसमें टीपीसी पार्टी का सोलह सदस्य को मारा गया था.

    7. वर्ष 2023 अगस्त सितम्बर माह में मेंन रोड छतरपुर रोड, महुदंड मोड़ से कालापहाड होते हुए महुदंड तक रोड़ निर्माण किया जा रहा जिसके ठिकेदार से लेवी माँगा गया जिसे नहीं देने कारण हाईवा, टैक्टर गाडी का जलाने में शामिल था.

    8. वर्ष 2023 में ही लोहबंधा में सत्येन्द्र यादव के खेत में एयरटेल का टावर लग रहा था. जिसमें पूरे संगठन के साथ जाकर लेवी मांगने और लेवी नही देने पर जान से मारने की धमकी देकर काम रोकने की घटना में शामिल था.

    9. वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में हुसैनाबाद थाना, हैदरनगर थाना एवं पाण्डू थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव बहिष्कार से संबंधित पोस्टर चिपकवाने में शामिल था.

    10. वर्ष 2024 में बिनु सिंह का हैदरनगर थाना अंतर्गत सड़ेया से डंडीला तक रोड निर्माण कार्य में लेवी नहीं देने के कारण हाईवा, टैक्टर गाडी को जलाने में शामिल था.

    10 लाख ईनामी अधिकारों की लड़ाई आईडी ब्लास्ट आदिवासी अधिकार. जल-जंगल-जमीन जोनल कमांडर गोदराम गिरफ्तार झारखंड टीपीसी नक्सल अभियान पलामू पुलिस पुलिसकर्मी हत्या बिरसा मुंडा स्मृति पार्क बिहार मुठभेड़ राज्य का विकास लेवी मांग लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव शिबू सोरेन सांस्कृतिक विरासत हथियार लूट हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजब बुर्का पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो बिंदी और तिलक पर क्यों नही: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article अलगाववादी नेता यासीन मालिक को नही जरूरत किसी वकील की,कहा खुद लड़ेंगे अपना केस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.