Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मेट्रो में सफर के दौरान कर सकेंगे शॉपिंग, इस शहर में हो रही तैयार
    देश

    मेट्रो में सफर के दौरान कर सकेंगे शॉपिंग, इस शहर में हो रही तैयार

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब आप मेट्रो में सफर करने के साथ–साथ शॉपिंग भी कर पाएंगे. डीएमआरसी अब अपने ब्रांड के नाम वाले कपड़े, एक्सेसरीज़ और यादगार चीजें बाजार में लाने की तैयारी में है. दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. डीएमआरसी इस लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहता है. डीएमआरसी चाहता है कि लोग उसके ब्रांड के नाम वाली चीजें खरीदें. इसके लिए DMRC ने ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट‘ प्रपोजल मांगे हैं. DMRC अपने मर्चेंडाइजिंग राइट्स किसी और को देना चाहता है.

    प्राइवेट कंपनी के साथ मिलकर करेगा काम

    एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इससे ना सिर्फ डीएमआरसी की कमाई बढ़ेगी, बल्कि लोगों में ब्रांड की पहचान और जुड़ाव भी बढ़ेगा. डीएमआरसी जिस भी कंपनी को यह काम देगा, उसके साथ मिलकर कमाई का हिस्सा और जरूरी नियम तय किए जाएंगे. डीएमआरसी का मकसद टिकटों से हटकर कमाई के नए जरिये तलाशना है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि डीएमआरसी दिल्ली–एनसीआर में अपनी सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण कर रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों के साथ इस साझेदारी से अच्छी खासी कमाई होने की उम्मीद है. इस कमाई का इस्तेमाल मेट्रो की सेवाओं और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में किया जाएगा.

    इन तरीकों से होती है डीएमआरसी की कमाई

    फिलहाल, डीएमआरसी टिकटों के अलावा कई दूसरे तरीकों से भी कमाई करता है. इनमें स्टेशन के नाम का लाइसेंस देना, कोच और स्टेशनों में विज्ञापन देना, मेट्रो कोच के हैंडरेल और स्मार्ट कार्ड के पीछे विज्ञापन देना शामिल है. इसके अलावा डीएमआरसी मेट्रो स्टेशनों पर खाने–पीने की दुकानों और ATM को जगह किराए पर देकर भी कमाई करता है.

    पिछले साल 2 अरब से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

    पिछले साल से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है. 2023 में मेट्रो में 2 अरब से ज्यादा यात्रियों की यात्रा दर्ज की. यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है. फिलहाल, दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 392.448 किलोमीटर लंबा है और इसमें कुल 288 स्टेशन हैं.

    इन प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है डीएमआरसी

    डीएमआरसी अभी तीन अहम कॉरिडोर – जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम, मजलिस पार्क से मौजपुर और एरोसिटी से तुगलकाबाद का निर्माण कर रहा है. इनकी कुल लंबाई 65 किलोमीटर है. मजलिस पार्क से मौजपुर तक 12.3 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर (पिंक लाइन) 2025 तक तैयार होने की उम्मीद है. वहीं, एरोसिटी से तुगलकाबाद (गोल्डन लाइन) का काम 2026 तक पूरा होने की संभावना है. हालांकि डीएमआरसी की योजना 2026 तक इन कॉरिडोर के अलग–अलग हिस्सों को चरणबद्ध तरीके से चालू करने की है. केंद्रीय कैबिनेट ने इस साल मार्च में फेज-4 के तहत दो और कॉरिडोर को मंजूरी दी थी. ये हैं लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ. ये गोल्डन और ग्रीन लाइनों का विस्तार हैं.

    'एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' 2 अरब यात्री atm DMRC आधुनिकीकरण आरके आश्रम इंद्रप्रस्थ इंद्रलोक एक्सेसरीज़ एरोसिटी कपड़े कमाई कॉरिडोर गोल्डन लाइन ग्रीन लाइन जनकपुरी पश्चिम टिकट तुगलकाबाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पिंक लाइन प्राइवेट कंपनी फेज-4 ब्रांड ब्रांड पहचान मजलिस पार्क मर्चेंडाइजिंग राइट्स मौजपुर यादगार चीजें लाइसेंस लाजपत नगर विज्ञापन शॉपिंग साकेत जी ब्लॉक सेवाओं का विस्तार स्टेशनों पर दुकानें स्मार्ट कार्ड हैंडरेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा, देखें कितने लोगों पर हुई कार्रवाई
    Next Article गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर की घोषणा, लद्दाख में बनेंगे 5 नए जिले

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.