
- Advertisement -
झारखंड: झारखंड में सोमवार को मॉनसून कमजोर रहा। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. मौसम केंद्र का अनुमान है कि एक-दो दिनों में फिर मॉनसून सक्रिय होगा. झारखंड के कई हिस्सों में 6 और 7 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि कई डैमों के फाटक को खोल दिया गया है. सात अगस्त को दक्षिणी-पश्चिमी तथा उत्तर पश्चिमी जिलों में बारिश होगी. वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, प. सिंहभूम में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.
कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खरसांवा जिले में हुई. वहां करीब 36 मिमी के आसपास बारिश हुई। शेष जिलों में हल्की बारिश हुई. रांची में बारिश नहीं हुई. 11 अगस्त तक विभिन्न हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से राज्य के अधिकांश इलाकों में 11 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है. 6 और 7 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.
जबकि 8 और 9 अगस्त को दक्षिणी पश्चिमी और आसपास के मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने कई स्थानों पर झमाझम बारिश के आसार है. 10 और 11 अगस्त को भी बारिश की उम्मीद है. खरसावां में सबसे अधिक 36.4 मिमी बारिश राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की बारिश हुई. राज्य में मॉनसून गतिविधि कमजोर रही. इस दौरान सबसे अधिक 36.4 मिलीमीटर बारिश सरायकेला-खरसावां जिले के खरसवां में हुई। घाघरा में 24, नाला में 18.4, कोलेबिरा में 13, बोकारो में 11.5, मझगांव में 11.2, पत्थलगामा में 9.2, मनोहरपुर में 9.2, आनंदपुर में 7.8, चतरा में 7.5, गुदड़ी में 6.8, मझगांव में 5.4, सिमडेगा में 3, डालटनगंज में 1.4 और गोड्उा में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई है.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

