
- Advertisement -
JHARKHAND : पारा शिक्षक संघ (सहायक अध्यापक) की शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार शाम में शिक्षा मंत्री के साथ पारा शिक्षक संघ के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी और मंत्री बैजनाथ राम के बीच विभिन्न मांगों पर वार्ता हुई.
सरकार के साथ वार्ता में संघ की मांगों पर सहमति नहीं बन सकी. मंत्री बैजनाथ राम ने कहा कि पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों की तरह वेतनमान देना संभव नहीं है. इसमें कई कानूनी बाध्यता है. संघ की अन्य मांगों पर भी सहमति नहीं बन पाई. बैजनाथ राम ने बताया कि सरकार पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर विचार कर रही है. 12 अगस्त को फिर बैठक होगी इसमें मांगों पर फिर से चर्चा होगी. गौरतलब है कि पारा शिक्षक संघ की ओर से समान काम के लिए समान वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. पिछले दिनों आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर पारा शिक्षकों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

