
- Advertisement -
लोहरदगा झारखंड :लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल मोहल्ला के समीप आटा चक्की ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार सेन्हा के जंगल मोहल्ला के समीप युवक आटा चक्की से पिसाई का काम कर रहा था.
इसी दौरान चक्की अचानक ब्लास्ट हो गया. जिससे आटा चक्की चला रहे 18 वर्षीय असफाक अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, आटा चक्की के पास खड़े 6 वर्षीय तंजील अंसारी, 3 वर्षीय साकिब अंसारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां असफाक की रास्ते में ही मौत हो गई. दोनों घायल बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

